✕

होम / यूटिलिटी / 74 वे गणतंत्र दिवस पर आज पहली बार होने जा रहा ये….जानिए क्‍या है खास

74 वे गणतंत्र दिवस पर आज पहली बार होने जा रहा ये….जानिए क्‍या है खास

पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्‍य पथ कर दिया गया था, इसलिए इस साल कर्तव्‍य पथ पर पहली बार परेड होने जा रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आज पूरा देश 74 वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इस गणतंत्र दिवस पर कई चीजें ऐसी हैं जो पहली बार होने जा रही हैं. इस साल देश आजादी का अमृत महोत्‍सव भी मना रहा है. ऐसे में इस साल गणतंत्र दिवस कई मायनों में खास होने जा रहा है, जिसमें सबसे खास ये है कि सालों से गणतंत्र दिवस की जो परेड आजादी के बाद से राजपथ पर हो रही थी अब वो कर्तव्‍य पथ पर होने जा रही है. जो सेंट्रल विस्‍टा के पहले चरण के तहत बनाया गया है.

कर्तव्‍य पथ पर पहली बार गुजरेगा सैन्‍य बलों का दस्‍ता

आज तक तो आप भारतीय सेना के पराक्रम को राजपथ पर देखते आ रहे हैं. लेकिन पहली बार ऐसा होने जा रहा है जब पिछले साल सेंट्रल विस्‍टा के उद्घाटन के बाद उसका नाम कर्तव्‍य पथ कर दिया गया था. सेंट्रल विस्‍टा के पहले चरण में इंडिया गेट और उसके आसपास के कई इलाकों का पुनर्निर्माण किया गया था, जिसके बाद इस इलाके का सौंदर्यीकरण कर दिया गया था.

इस साल सलामी देंगी भारतीय तोपें

हर साल गणतंत्र दिवस पर आपने देखा होगा कि झंडारोहण के बाद देश के अमर जवानों को 21 तोपों से सलामी दी जाती थी. लेकिन इस साल सरकार ने इसमें आत्‍मनिर्भर भारत की झलक पेश करते हुए इन्‍हें गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान 105 मिमी भारतीय फील्ड गन से बदल दिया है. इसके जरिए सरकार मेक इन इंडिया पहल के लिए और जोर दे रही है.

मोटरसाइकिल पर नजर आएगा महिला शक्ति का जलवा

हर साल गणतंत्र दिवस की परेड में एक बाइक पर कई पुरुष जवानों का एक दस्‍ता अपने करतब दिखाता हुआ सलामी मंच से गुजरता है. लेकिन इस बार आपको ये शौर्य सिग्‍नल कोर की डेयरडेविल्‍स महिलाओं के जरिए देखने को मिलेगा. यही नहीं पहली बार सलामी मंच से गुजरने वाले ऊंटों पर भी इस बार महिलाओं का दस्‍ता नजर आने वाला है.

राफेल से गरज उठेगा कर्तव्‍य पथ

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गणतंत्र दिवस के बाद होने वाले एरियल शो में पहली बार सरकार के द्वारा खरीदे गए 9 राफेल विमान अपने शौर्य का प्रदर्शन करने जा रहे हैं. लेकिन उससे भी खास ये है कि इस बार के एयर शो भारतीय नौसेना का एक IL-38 विमान भी शामिल होने जा रहा है. इस विमान ने भारतीय नौ सेना की 42 सालों तक निर्बाध रूप से सेवा की है.

अग्निवीर भी नजर आने वाले है इस बार

भारत सरकार के द्वारा भर्ती के पैटर्न में किए गए बदलाव के बाद पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड में अग्निवीरों का एक दस्‍ता नजर आने वाला है. साथ ही इस बार मिश्र की सेना का एक दस्‍ता भी नजर आने वाला है. इस साल की परेड में 3 परमवीर चक्र विजेता और 3 अशोक चक्र विजेता भी भाग ले रहे हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

21 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

5 hours ago