✕

होम / यूटिलिटी / अक्षय तृतीया पर खरीदना है सोना? डिजिटल गोल्ड में निवेश रहेगा बेहतर

अक्षय तृतीया पर खरीदना है सोना? डिजिटल गोल्ड में निवेश रहेगा बेहतर

डिजिटल गोल्‍ड में निवेश करना एक सुरक्षित तरीका है. इसमें आप मार्केट के उतार-चढ़ाव से समय रहते अपने को सुरक्षित कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अक्षय तृतीया के मौके पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है. ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदने पर वह हमेशा आपके साथ रहता है, यानी उसकी कमी नहीं होती. इस बार अक्षय तृतीय कल यानी 22 अप्रैल को है, तो यदि आप भी इस शुभ दिन पर सोना खरीदना चाहते हैं, तो डिजिटल गोल्ड भी एक ऑप्शन है. पिछले कुछ सालों में डिजिटल गोल्ड में इन्वेस्ट का चलन बढ़ा है. 

एक सुरक्षित विकल्प
फिजिकल गोल्‍ड जैसे सोने की ज्‍वैलरी, सिक्‍का, बार, बिस्किट निवेश के पारंपरिक साधन हैं. आजकल इसके डिजिटल रूप में पैसा लगाने का चलन बढ़ रहा है. डिजिटल गोल्‍ड (Digital Gold) एक ऐसा ऑप्‍शन है, जिसमें निवेश करना न केवल आसान है, बल्कि आप बहुत कम कीमत से भी इसमें निवेश कर सकते हैं. डिजिटल गोल्‍ड से मतलब है गोल्‍ड ETFs, गोल्‍ड सेविंग फंड्स जैसे इलेक्‍ट्रॉनिक फॉर्म में खरीदारी करना है.

चिंता की कोई बात नहीं
खासबात यह कि मार्केट के भाव को देखते हुए आप शेयरों की तरह ही आसानी से डिजिटल गोल्ड की खरीद-बिक्री भी कर सकते हैं. फिजिकल फॉर्मेट गोल्ड खरीदने पर सबसे बड़ी चिंता होती है उसे स्टोर करने की. इसके लिए या तो आप बैंक में लॉकर खुलवाते हैं या घर पर ही सेफ में रखते हैं. इसके बाद भी चिंता पूरी तरह खत्म नहीं होती. जबकि डिजिटल परचेज में ऐसा कोई झंझट नहीं है. डिजिटल गोल्‍ड इंश्‍योर्ड और सिक्योर्ड वॉलेट में सेलर की ओर से स्‍टोर किया जाता है और कस्टमर को इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होता. 

कैसे खरीद सकते हैं?
डिजिटल गोल्ड खरीदने के कई प्लेटफॉर्म हैं. खासतौर पर तीन कंपनियां Augmont Gold Ltd, MMTC-PAMP India और Digital Gold India अपने सेफगोल्‍ड ब्रैंड के साथ डिजिटल गोल्‍ड ऑफर करती हैं. इसके अलावा, एयरटेल पेमेंट्स बैंक भी सेफगोल्‍ड के साथ भागीदारी में DigiGold ऑफर करता है. साथ ही, कस्टमर के पास म्‍यूचुअल फंड्स में Gold SIP का भी ऑप्‍शन है. Google Pay, Paytm और PhonePe जैसे प्लेटफॉर्म पर भी डिजिटल गोल्ड खरीदा जा सकता है.  

गिरावट पर करें खरीदारी 
अब जानते हैं कि सोने और चांदी का रुख आने वाले समय में कैसा रह सकता है. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के अनुसार, चांदी (कीमती + औद्योगिक धातु) के फंडामेंटल बेहतर दिखते हैं और मध्यम अवधि में सोने से बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. हम दोनों धातुओं के लिए एक सकारात्मक रुख बनाए रखना जारी रखते हैं और गिरावट पर खरीदारी की सलाह देते हैं. घरेलू मोर्चे पर सोने के लिए 63,000 रुपए और चांदी के लिए 85,000 रुपए और कॉमेक्स पर सोने के लिए 2100 डॉलर और चांदी के लिए 29 डॉलर का लक्ष्य है.

नजर आई शानदार रैली
मोतीलाल ओसवाल की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस साल की शुरुआत के बाद से सेफ हेवन एसेट्स, विशेष रूप से सोने और चांदी में एक शानदार रैली देखी गई है, जिसमें ~ 10% YTD लाभ है. यह संभवत: सेफ हेवन का वर्ष है, क्योंकि वैश्विक विकास में मंदी, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के साथ-साथ ब्याज दरों में बढ़ोतरी का कम होना भी उम्मीदें हैं, जो वास्तव में सोने की कीमतों के लिए एक सकारात्मक परिदृश्य है. वैसे, सोने की मांग शायद ही कभी बाजार को निराश करती है, लेकिन इस बार घरेलू मोर्चे पर चीजें थोड़ी अलग रही हैं. क्योंकि भौतिक बाजार ने कुछ मंदी देखी है.

अक्षय तृतीया पर रिटर्न
रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2021 में 1050 टन सोने का आयात किया था. 2022 में यह आंकड़ा 705 टन हुआ. दूसरी ओर, चांदी के आयात ने 2022 में सभी को चौंका दिया, यह 9500 टन के बराबर था. ऊंची कीमतों के बीच, भौतिक बाजार में सोने की खरीदारी के संदर्भ में कुछ लचीलापन है. वहीं, यदि अक्षय तृतीया के लिए पिछले 10 वर्ष में सोने के रिटर्न की तुलना करें तो सोने पर 11% CAGR देखने को मिला है. जोखिम प्रोफाइल के आधार पर सोने में निवेश करने के लिए बाजार सहभागियों के लिए कई प्लेटफॉर्म हैं. एक लंबी अवधि के लिए, Sovereign Gold Bond में निवेश करने की सलाह दी जाती है जो सोने की कीमतों में वृद्धि को भुनाने में मदद करेगा + निवेशक को हर साल अतिरिक्त 2.5% ब्याज देता है. वो भी बढ़ी हुई भागीदारी के साथ, क्योंकि यह हाल ही में 100 टन का आंकड़ा पार कर गया है. निवेश करने के कई अन्य तरीके ETF के रूप में हो सकते हैं जो अब निवेश, एक्सचेंज ट्रेडेड डेरिवेटिव, डिजिटल गोल्ड और फिजिकल बार और सिक्कों का एक बहुत लोकप्रिय तरीका है.

100 रुपए से करें निवेश
ऑग्मॉन्ट गोल्ड फॉर ऑल के निदेशक सचिन कोठारी के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि अगर अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सोने अथवा चांदी‌ की खरीदारी की जाती है तो मां लक्ष्मी का साल भर आप पर आशीर्वाद बना रहता है. जब आपके पास कम से कम 100 रुपए का निवेश करने की सुविधा मौजूद हो, तो ऐसे में आपको सोने और चांदी के तेजी‌ से बढ़ते दामों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है. अक्षय तृतीया के मौके पर 24 कैरट 999 शुद्ध सोने में निवेश घर बैठे आराम से किया जा सकता है. इसका सबसे आसान तरीका है कि ऑगमॉन्ट डिजिटल गोल्ड के माध्यम से निवेश. ऑगमॉन्ट डिजिटल गोल्ड के अंतर्गत आप सिर्फ एक क्लिक पर सोना खरीद सकते हैं, जो बीमित होता है और वॉल्ट में पूरी तरह से सुरक्षित रहता है. इतना ही नहीं, जब भी आप इस तरह के स्वर्ण निवेश को बेचना चाहें, तो ऐसे में आपके घर पर बार, कॉइन या आभूषण के रूप में इसे डिलीवर किया जाएगा. इसकी‌ कीमत नकद रूप में भी हासिल की जा सकती है.

इसमें निवेश क्यों है बेहतर?
डिजिटल गोल्‍ड में निवेश करना एक सुरक्षित तरीका है. इसमें आप मार्केट के उतार-चढ़ाव से समय रहते अपने को सुरक्षित कर सकते हैं.  डिजिटल गोल्‍ड के जरिए 24 कैरेट प्‍योर गोल्‍ड में निवेश का ऑप्‍शन मिलता है. साथ ही ग्राहक को प्‍योरिटी एश्‍योरेंस सर्टिफिकेट जारी किया जाता है. डिजिटल गोल्‍ड को फिजिकल गोल्‍ड में कन्‍वर्ट करना बेहद आसान है. डिजिटल गोल्‍ड की सुरक्षा की चिंता नहीं करनी पड़ती. यदि आपके पास डिजिटल गोल्‍ड है, तो आप ऑनलाइन लोन के लिए इसे कोलेटरल के तौर पर बतौर एसेट इस्‍तेमाल में ला सकते हैं. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको सोने की कीमतों के बारे में तुरंत अपडेट मिलता है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 hour ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

3 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

4 hours ago