✕

होम / यूटिलिटी / दिवाली से पहले इन लोगों मिला तोहफा, सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में किया इजाफा!

दिवाली से पहले इन लोगों मिला तोहफा, सरकार ने न्यूनतम मजदूरी में किया इजाफा!

सरकार ने कुशल, अर्ध कुशल और अकुशल, इन सभी कैटेगरी के कामगारों के लिए न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिवली से पहले केंद्र सरकार ने देश की एक बड़ी आबादी को खुशखबरी दी है. दरअसल, सरकार ने कुशल (Skilled), अर्ध कुशल (Half Skilled) और अकुशल (Unskilled) इन सभी कैटेगरी के कर्मचारियों के लिए वैरिएबल डियरनेस अलाउंस (VDA) में संशोधन करके उनकी न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी कर दी है. इसका फायदा कंस्ट्रक्शन का काम करने वाले श्रमिकों से लेकर साफ-सफाई, लोडिंग-अनलोडिंग और गार्ड सहित करोड़ों लोगों को होगा. तो चलिए जानते हैं सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में कितना इजाफा किया और ये दरें कब से लागू होंगी?

1 अक्टूबर में लागू होंगी नई न्यूनतम मजदूरी दर
निर्माण, खनन और कृषि जैसे अनौपचारिक क्षेत्रों में काम करने वाले कामगारों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें त्योहारों की शुरुआत से पहले यानी 1 अक्टूबर 2024 से ही लागू होंगी. औद्योगिक कामगारों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में 2.40 अंकों की बढ़ोतरी हुई है. श्रम मंत्रालय का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य श्रमिकों को जीवनयापन की बढ़ती लागत से पार पाने में मदद करना है. न्यूनतम मजदूरी दरों में आखिरी बार संशोधन अप्रैल 2024 में किया गया था. न्यूनतम मजदूरी दरों को स्किल्ड लेवल के अलावा जियोग्राफिकल लोकेशन कैटेगरी में भी बांटा गया है. ये कैटेगरी ए, बी और सी एरिया के आधार पर बांटी गई हैं.

इतना हुआ न्यूनतम मजदूरी में इजाफा

श्रम मंत्रालय के बयान के अनुसार इस संशोधन के बाद कंस्ट्रक्शन, साफ-सफाई, समान उतारने और चढ़ाने जैसे अनस्किल्ड कैटेगरी के काम में लगे श्रमिकों के लिए ए कैटेगरी के एरिया में न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपये प्रतिदिन (20,358 रुपये प्रति माह) होगी. इसी तरह हाफ-स्किल्ड वर्कर्स के लिए न्यूनतम मजदूरी दर 868 रुपये प्रतिदिन (22,568 रुपये प्रति माह) होगी. कुशल, लिपिक और बिना हथियार वाले चौकीदारों के लिए यह 954 रुपये प्रतिदिन (24,804 रुपये प्रति माह) होगी. वहीं, उच्च कुशल और हथियारों से लैस चौकीदारों के लिए यह 1,035 रुपये प्रतिदिन (26,910 रुपये प्रति माह) होगी.

श्रमिकों ने किया था व‍िरोध प्रदर्शन
बता दें, इस हफ्ते की शुरुआत में हजारों श्रमिकों ने देशभर में विरोध प्रदर्शन किया था. उन्होंने मजदूरी में वृद्धि और चार श्रम कानूनों को रद्द करने की मांग की थी. उनका कहना है कि ये कानून बहुराष्ट्रीय कंपनियों के पक्ष में हैं.

साल में दो बार होता है मजदूरी में संशोधन

केंद्र सरकार VDA को साल में दो बार संशोधित करती है. यह 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर से प्रभावी होता है. यह संशोधन औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में छह महीने की औसत वृद्धि पर आधारित होता है. क्षेत्र, श्रेणियों और क्षेत्र के अनुसार न्यूनतम मजदूरी दरों के बारे में विस्तृत जानकारी मुख्य श्रम आयुक्त (केंद्रीय), भारत सरकार की वेबसाइट (clc.gov.in) पर उपलब्ध है.
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago