✕

होम / यूटिलिटी / टैक्सपेयर्स 31 मई तक कर लें ये दो जरूरी काम, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना

टैक्सपेयर्स 31 मई तक कर लें ये दो जरूरी काम, नहीं तो लगेगा भारी जुर्माना

आयकर (IT) विभाग ने टैक्स पेयर्स को हाई रेट पर टैक्स कटौती से बचने के लिए 31 मई तक पैन कार्ड (PAN Card) को आधार से जोड़ने की सलाह दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप टैक्सपेयर हैं, तो यह खबर आपके काम की है. दरअसल, आयकर विभाग (IT Department) ने 31 मई से पहले पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है. अगर आप ऐसा करने से चूकते हैं तो आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. इसे लेकर आयकर विभाग ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करके टैक्सपेयर्स को आगाह भी किया है. तो चलिए जानते हैं अगर आपने ऐसा नहीं किया तो आपको क्या नुकसान होगा? 

क्या है नियम?
आय कर नियमों के अनुसार अगर किसी टैक्सपेयर का परमानेंट अकॉउंट नंबर (PAN) बायोमेट्रक आधार से लिंक नहीं है, तो उसे लागू दर से दोगुनी दर पर टीडीएस (TDS) चुकाना होगा. आय कर विभाग ने पिछले महीने एक सर्कुलर जारी किया था जिसमें कहा गया था कि अगर 31 मई 2024 तक लोग अपने पैन को आधार से जोड़ लेंगे, तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी. अब यकर विभाग ने मंगलवार को एक्स पर लिखा है कि ‘हाई रेट पर टैक्स कटौती से बचने के लिए कृपया 31 मई 2024 से पहले अपने पैन को आधार से जोड़ें, अगर आपने पहले से नहीं किया है.

कई टैक्सपेयर्स को भेजा नोटिस
आयकर के नियमों के अनुसार अगर किसी टैक्सपेयर का पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं पाया जाता है तो ऐसे स्थिति में उसे दोगुना टीडीएस देना पड़ेगा. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस (CBDT) द्वारा 24 अप्रैल 2024 को जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार कई टैक्सपेयर जिनके पैन को निष्क्रिय कर दिया गया है उन्हें टीडीएस की कटौती में चूक का नोटिस प्राप्त हुआ है. इस तरह के केस में डिडक्शन और क्लेक्शन ज्यादा दर पर नहीं किया जा रहा है, ऐसे में इस तरह के केस में डिटेल्स की मांग की जा रही है. सीबीडीटी ने कहा है कि 31 मार्च 2024 की तारीख तक जिन खातों में लेन-देन हुआ है उसमें 31 मई 2024 तक आधार और पैन लिंक करने पर ज्यादा दर पर टीडीएस की कटौती नहीं की जाएगी.

एसएफटी दाखिल करने को भी कहा
विभाग ने एक अलग पोस्ट में बैंकों, विदेशी मुद्रा डीलर सहित रिपोर्टिंग संस्थाओं को दंड से बचने के लिए 31 मई तक एसएफटी दाखिल करने को भी कहा. विभाग ने कहा है कि  एसएफटी (निर्दिष्ट वित्तीय लेनदेन का विवरण) दाखिल करने की अंतिम तिथि 31 मई 2024 है, इसे सही और समय पर दाखिल करके जुर्माने से बचें.

एसएफटी रिटर्न दाखिल करने में देरी पर लगेगा जुर्माना
रिपोर्टिंग संस्थाओं विदेशी मुद्रा डीलर, बैंक, उप-रजिस्ट्रार, एनबीएफसी, डाकघर, बॉन्ड/ऋणपत्र जारीकर्ता, म्यूचुअल फंड ट्रस्टी, डिविडेंड का भुगतान करने वाली या शेयर वापस खरीदने वाली कंपनियों को एसएफटी रिटर्न दाखिल करना जरूरी है. एसएफटी रिटर्न दाखिल करने में देरी पर प्रत्येक ‘डिफॉल्ट’ दिन के लिए 1,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. एसएफटी दाखिल न करने या गलत विवरण दाखिल करने पर भी जुर्माना लगाया जा सकता है. आयकर विभाग एसएफटी के जरिए किसी व्यक्ति द्वारा किए गए उच्च मूल्य के लेनदेन पर नजर रखता है.

इसे भी पढ़ें-Gamescom Latam में इंडिया का प्रतिनिधित्व करेंगे 18 गेमिंग स्टार्टअप, WinZO ने DPIIT के साथ मिलकर की घोषणा

PAN-Aadhaar को ऐसे करें लिंक
1. सबसे पहले इस लिंक https://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाकर आयकर विभाग का e-filing पोर्टल खोलें.
2. अगर आप पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो रजिस्टर करें. आपका पैन नंबर (Permanent Account Number) आपकी यूजर आईडी होगी.
3. अब अपने यूजर आईडी, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ को डालकर लॉग इन करें.
4. इसके बाद एक पॉप अप विंडो आएगा, जिस पर आपको पैन आधार से लिंक करने को कहा जाएगा. अगर नहीं आता है तो ‘Profile Settings’ पर जाएं और ‘Link Aadhaar’ पर क्लिक करें.
5. अब पैन पर जो डेट ऑफ बर्थ और जेंडर की डीटेल डाली हैं, वो यहां पहले से दिख जाएगा.
6. अब इन डीटेल्स को अपने आधार की डीटेल्स से मिला लें. अगर दोनों डॉक्यूमेंट्स में ये डीटेल मैच नहीं है, तो जिसमें गलत है उसे आपको पहले ठीक कराना होगा.
7. अगर डीटेल मैच हो रही हैं, तो अपना आधार नंबर डालें और “link now” बटन पर क्लिक कर दें.
8. एक पॉप-अप मैसेज आएगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन आधार कार्ड से लिंक हो गया है.
9. आप अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए https://www.utiitsl.com/ या https://www.egov-nsdl.co.in/ पर भी जा सकते हैं.

SMS से ऐसे करें लिंक
1. अपने फोन पर UIDPAN टाइप करें.
2. इसके बाद 12 अंकों वाला आधार नंबर लिखें.
3. फिर 10 अंकों वाला पैन नंबर लिखें.
4. अब मैसेज को 567678 या 56161 पर भेज दें.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

8 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

10 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago