✕

होम / यूटिलिटी / अब आसानी से पोर्ट नहीं होगा सिम कार्ड, 1 जुलाई से बदल जाएंगे नियम

अब आसानी से पोर्ट नहीं होगा सिम कार्ड, 1 जुलाई से बदल जाएंगे नियम

TRAI मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) को लेकर 1 जुलाई 2024 से नियम लागू करने जा रही है. ये बदलाव यूजर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप बार-बार सिम पोर्ट कराते हैं, या कभी फोन चोरी होने पर आपको नया सिम कार्ड खरीदना पड़ता है, तो जान लें कि अब आपको तुरंत सिम कार्ड नहीं मिल पाएगा. दरअसल, अब आप सिम चोरी और डैमेज होने के केस में 7 दिन तक नया सिम नहीं ले पाएंगे. इसे लेकर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) 1 जुलाई से नए नियम लागू करने जा रही है. तो चलिए आपको इस नए नियम की पूरी जानकारी देते हैं. 

इस नियम में हुआ बदलाव
ट्राई की तरफ से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अक्सर टेलीकॉम से जुड़े नियमों बदलाव किया जाता रहा है. अब एक बार फिर ट्राई ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) नियम में बदलाव करने का फैसला किया है. सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने की स्थिति में आपको थोड़ा इंतजार करना होगा. पहले सिम कार्ड चोरी या डैमेज होने के बाद आपको स्टोर से तुरंत सिम कार्ड मिल जाती थी, लेकिन अब इसका लॉकिंग पीरियड बढ़ा दिया गया है. अब यूजर्स को 7 दिन तक इंतजार करना होगा, इसके बाद ही यूजर्स को नया सिम कार्ड मिलेगा.

सिम स्वैप धोखाधड़ी को रोकने के लिए बदला नियम 
ट्राई ने फ्रॉड और धोखाधड़ी रोकने के लिहाज से ये फैसला लिया है. दरअसल, देश में सिम स्वैपिंग की घटनाएं बहुत तेजी से बढ़ने लगी थी, कई मामलों में देखा गया कि एक बार सिम कार्ड चोरी होने के बाद, उसी नंबर को फिर से किसी अन्य सिम कार्ड पर एक्टिवेट करवा लिया गया. ऐसा करके बदमाशों द्वारा उस नंबर से किसी अन्य घटना को अंजाम दिया गया. अब ऐसी ऑनलाइन स्कैम जैसी घटनाओं से बचने के लिए सिम स्वैपिंग की समय अवधि को बढ़ाने का फैसला लिया गया था.

मार्च में तैयार हो गया था ड्राफ्ट
ट्राई ने टेलीकम्यूनिकेशन मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी रेगुलेशन 2023 (TMNPR) ड्राफ्ट रिलीज किया है. यह ड्राफ्ट टेलीकम्यूनिकेशन विभाग की सलाह पर जारी किया गया है. दरअसल, ट्राई ने 15 मार्च 2024 को नए नियम जारी कर दिए थे, जोकि अब 1 जुलाई से लागू होने जा रहे हैं. इन नियमों पर ट्राई का कहना है कि इससे धोखाधड़ी की घटनाओं पर लगाम कसने पर मदद मिलेगी. 

इसे भी पढ़ें-Apple ने लॉन्च किया नया ब्लूटूथ स्पीकर, फोन चार्जिंग का भी विकल्प
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago