होम / यूटिलिटी / 1 दिसंबर से बदल जायेंगे Sim Card के नियम, इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

1 दिसंबर से बदल जायेंगे Sim Card के नियम, इन बातों का रखें विशेष ध्यान!

धोखाधड़ी एवं स्कैम के बढ़ते मामलों के चलते टेलीकम्यूनिकेशन विभाग द्वारा सिम कार्ड नियमों में बदलाव किये जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

स्मार्टफोन हम सभी की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं. आज हम बिना स्मार्टफोन के अपना एक पल भी नहीं गुजार पाते और बोर होने लगते हैं. जिस तरह स्मार्टफोन हमारी जिंदगियों का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं ठीक उसी तरह सिम कार्ड स्मार्टफोन का अभिन्न हिस्सा हैं और अब खबर आ रही है कि जल्द ही सिम कार्ड के नियमों में बदलाव हो सकता है. अगर आप भी सिम कार्ड के नियमों में हो रहे बदलावों के बारे में जानना चाहते हैं तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़ें. 

नियमों में क्यों हो रहा है बदलाव
आपको बता दें कि सिम कार्ड नियमों में होने वाले ये बदलाव 1 दिसंबर 2023 से लागू किये जायेंगे. सिम कार्ड के नियमों में हो रहे बदलाव विक्रेता के साथ-साथ खरीदार के लिए भी बेहद जरूरी हैं. ये बदलाव टेलीकम्युनिकेशन विभाग (DoT) के द्वारा किये जा रहे हैं और धोखाधड़ी एवं स्कैम के बढ़ते मामलों के चलते सिम कार्ड के नियमों में बदलाव किये जा रहे हैं. 1 दिसंबर से लागू होने वाले इन नियमों में जाली सिम कार्ड्स से संबंधित गंभीर मामलों को संबोधित किया जाएगा. आपको बता दें कि कोई भी व्यक्ति अगर इन नियमों को नहीं मानता तो उसे जुर्माना भी भरना पड़ सकता या फिर उसे कारावास की सजा भी सुनाई जा सकती है. 

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
सिम कार्ड के डीलर की वेरिफिकेशन: सिम कार्ड बेचने वाले व्यक्तियों के लिए एक वेरिफिकेशन प्रक्रिया तय की गई है और सिम कार्ड बेचने वाले लोगों के लिए अपना वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य कर दिया गया है. इसके साथ ही सिम कार्ड बेचने के समय पर भी उन्हें खुद का रजिस्ट्रेशन करना होगा. पुलिस वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनियों को सौंपी गई है. अगर कंपनियां इन नियमों का पालन करने में असफल रहती हैं तो उन्हें 10 लाख का जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. 

डेटा भी किया जाएगा इकट्ठा: सिम कार्ड खरीदने वाले कस्टमर्स को अपने पुराने नंबरों से जुड़े आधार कार्ड और डेमोग्राफिक डेटा भी जमा करवाना होगा. 

अगर इकट्ठे बेच रहे हैं सिम कार्ड: संशोधित नियमों द्वारा बड़ी मात्रा में सिम कार्ड जारी किये जाने पर भी कुछ पाबंदियां लगाईं गई हैं. हालांकि लोग बिजनेस कनेक्शन के माध्यम से बड़ी मात्रा में सिम कार्ड खरीद सकते हैं, लेकिन रेगुलर यूजर्स एक पहचान पत्र के आधार पर अब केवल 9 सिम कार्ड ही खरीद सकते हैं. 

सिम डिएक्टिवेट करने के नियम: सिम को बंद करने के नियमों में भी बदलाव किये गए हैं और बंद किये गए नंबरों को 90 दिनों तक किसी अन्य व्यक्ति को आवंटित नहीं किया जा सकता.
 

यह भी पढ़ें: Hinduja Group के ठिकानों पर IT विभाग ने मारा छापा, क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

2 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

सेशेल्स में भी मिलेगी UPI से पेमेंट की सुविधा, 10 देशों तक पहुंचा भारतीय पेमेंट नेटवर्क

सेशेल्स में UPI सेवा शुरू होने से भारतीय पर्यटक बिना विदेशी मुद्रा की चिंता किए सीधे डिजिटल भुगतान कर सकेंगे. इससे भुगतान प्रक्रिया आसान, तेज और सुरक्षित बनेगी.

3 hours ago

राजस्थान में 1 लाख करोड़ का निवेश करेगी सेरेंटिका, औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन को मिलेगी रफ्तार

कंपनी का लक्ष्य हर साल 67 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली की आपूर्ति करना है, जिससे लगभग 4.7 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाई जा सकेगी.

2 hours ago

हाउसिंग मार्केट की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरी तिमाही में घरों की बिक्री 6% घटी: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च के अनुसार, दूसरी तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में करीब 90,715 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 96,285 यूनिट था.

3 hours ago

PFC-REC विलय को मंजूरी, बनेगी देश की सबसे बड़ी पावर फाइनेंस कंपनी; शेयरों में हलचल

11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संयुक्त लोन बुक के साथ उभरेगा नया वित्तीय दिग्गज, शेयरधारकों को मिलेगा शेयर-स्वैप का लाभ

5 hours ago

Kratikal Tech IPO: 39.7 करोड़ रुपये का इश्यू 30 जून से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Kratikal Tech का SME IPO 30 जून 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 2 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 जून को ही खुल जाएगा.

5 hours ago