होम / यूटिलिटी / क्या Senior Citizen को छूट का तोहफा देने वाला है रेलवे? आ गया बड़ा अपडेट

क्या Senior Citizen को छूट का तोहफा देने वाला है रेलवे? आ गया बड़ा अपडेट

कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को किराए में मिलने वाली छूट खत्म कर दी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश का बजट आया और चला गया, लेकिन सीनियर सिटीजन की वो मुराद पूरी नहीं हुई, जिसका इंतजार वे लंबे समय से कर रहे हैं. दरअसल, कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों को किराए में मिलने वाली छूट खत्म कर दी थी, जो अब तक बहाल नहीं की गई है. माना जा रहा था कि बजट 2023 में इसकी घोषणा की जा सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. अब इसे लेकर एक और खबर सामने आई है. 

रेल मंत्री ने दिया जवाब
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्य सभा में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा है कि रेलवे जल्द ही सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट को बहाल कर सकता है. हालांकि, उन्होंने राज्यसभा को यह भी बताया कि भारतीय रेलवे ने 2019-20 में यात्री टिकटों पर 59,837 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी, जो यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए लगभग 53 फीसदी की औसत रियायत है.

नियमों में बदलाव संभव
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स में रेलवे बोर्ड के हवाले से भी बताया गया है कि वो वरिष्ठ नागरिकों के किराए में रियायत देने की योजना बना रहा है, लेकिन इससे जुड़े नियमों नियमों में कुछ बदलाव कर सकता है. फिलहाल स्थायी समिति इस पर विचार कर रही है. वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम स्लीपर और AC 3 में रियायत की समीक्षा करने की सलाह दी है. संसदीय पैनल ने भी सिफारिश की है कि सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट पर छूट बहाल की जानी चाहिए. 

जल्द ही सकती है घोषणा
बीच में, रेलवे की तरफ से कहा गया था कि वो पहले से ही किराए में सब्सिडी प्रदान कर रहा है, ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त छूट देना मुश्किल है. हालांकि, अब रेल मंत्री का कहना है कि रेलवे जल्द ही सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट को बहाल कर सकता है. बता दें कि अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं. लिहाजा, इसकी संभावना काफी ज्यादा है कि जल्द ही इस पर कोई फैसला आ जाए. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

3 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty फिसला, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50, 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

पश्चिम एशिया में शांति से घटी आर्थिक चिंताएं, लेकिन कच्चे तेल और AI शेयरों पर बरकरार जोखिम: RBI

RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) के अनुसार, पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौते के बाद भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों में कमी आई है.

2 hours ago

शेयरों से मुंह मोड़ सरकारी बॉन्ड की ओर बढ़े विदेशी निवेशक, जून में ₹55,518 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, जून में सोमवार तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने ऋण बाजार में 55,518 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया.

1 hour ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

20 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

15 hours ago