✕

होम / यूटिलिटी / SBI का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए आई ये बुरी खबर 

SBI का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए आई ये बुरी खबर 

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट पर लगने वाली प्रोसेसिंग फीस को बढ़ा दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं, तो जेब ढीली करने के लिए तैयार हो जाएं. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक SBI ने क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स (Rent Payments) करने पर प्रोसेसिंग फीस बढ़ा दी है. यानी अगर आप SBI क्रेडिट कार्ड से रेंट का भुगतान करते हैं, तो पहले के मुकाबले ज्यादा प्रोसेसिंग फीस देनी होगी. बैंक ने अपने ग्राहकों को मैसेज भेजकर इस बात की जानकारी दी है. 

इतना हुआ इजाफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब SBI क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट करने पर 199 + टैक्स देना होगा. अभी तक ग्राहक क्रेडिट कार्ड से रेंट पेमेंट के लिए 99 रुपए + टैक्स देते आए हैं, लेकिन अब इसमें सीधे 100 रुपए का इजाफा हो गया है. बढ़ी हुई प्रोसेसिंग फीस 15 मार्च 2023 से लागू हो जाएगी. बता दें कि इससे पहले SBI ने सभी तरह के लोन महंगे कर दिए हैं. बैंक ने उधार दर यानी MCLR (Marginal Cost of Funds Based Landing Rate) को 10 आधार अंकों तक बढ़ा दिया है. जिससे सभी तरह के होम, कार और पर्सनल लोन महंगे हो जाएंगे. 

ये बैंक भी वसूलते हैं चार्ज
SBI की तरह आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) अपने क्रेडिट कार्ड होल्डर्स से रेंट के पेमेंट पर 1 फीसदी प्रोसेसिंग फीस वसूलता है. बैंक ये प्रोसेसिंग फीस 20 अक्टूबर 2022 से ले रहा है. बैंक ऑफ बड़ौदा भी 1 फरवरी 2023 से क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1 फीसदी फीस वसूल रहा है. इनके अलावा आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और HDFC भी शुल्क वसूलते हैं. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

3 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

5 hours ago