✕

होम / यूटिलिटी / CGHS कार्डहोल्डर्स को मिली राहत! केंद्र सरकार ने इस अनिवार्यता पर लगाई रोक

CGHS कार्डहोल्डर्स को मिली राहत! केंद्र सरकार ने इस अनिवार्यता पर लगाई रोक

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए CGHS कार्ड को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते के साथ लिंक करने की अनिवार्य खत्म कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्र सराकर के कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर आई है. दरअसल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवा (CGHS) लाभार्थी आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (ABHA) आईडी से जोड़ने की अनिवार्यता को अगले आदेश तक रोक दिया है. जबकि इसकी आखिरी तारीख 30 जून 20234 थी. तो चलिए जानते हैं क्या है आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता और इसका लाभ? 

खुश नहीं थे कर्मचारी

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीजीएचएस लाभार्थियों के लिए अपनी लाभार्थी आईडी और अब आईडी को लिंक करना अनिवार्य कर दिया था, यह आदेश 1 अप्रैल 2024 से लागू होने वाला था. इसे बाद में 30 जून 2024 तक बढ़ा दिया गया.  25 जून को एक ऑफिस मेमोरेंडम में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कहा कि ऑफिस मेमोरेंडम संख्या Z15025/23/20230/DIR/CGHS दिनांक 28/03/2024 का संदर्भ आमंत्रित किया जाता है, जिसमें सीजीएचएस लाभार्थी आईडी का लिंकेज है. इसे आयुष्मान भारत स्वस्थ खाता आईडी के साथ अनिवार्य कर दिया गया है. वहीं, सीजीएचएस लाभार्थी अपनी आईडी को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते (आभा) के साथ लिंक करने को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे, इसलिए आभा और सीजीएचएस कार्ड को लिंक करने की प्रक्रिया बहुत धीमी चल रही थी.

आईडी क्या है?
आभा नंबर डिजिटल रूप से कर्मचारियों का  अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड तक पहुंचने, लिंक करने और शेयर करने के लिए 14 अंकों का एक यूनिक नंबर है. बैंक अकाउंट नंबर की तरह यह अपनी पहचान करने और जरूरत पड़ने पर आपको प्रमाणित करने के लिए एक यूनिक नंबर है.

इसका क्या लाभ है?
सरकारी अस्पताल हो या प्राइवेट अस्पताल, वो अपना हेल्थ रिकॉर्ड बनाए रखने के लिए मरीज को एक यूनिक आईडी देता है. इससे अक्सर मरीजों को कहीं और इलाज के मांग करते समय अपने मेडिकल हिस्ट्री की फिजिकल कॉपी लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी, इस यूनिक आईडी से उसका पूरा रिकॉर्ड मिल जाएगा.

सीजीएस लाभार्थियों के लिए ऐसे फायदेमंद
सीजीएस लाभार्थी आईडी को आभा आईडी से लिंक करने से कर्मचारी अपने मोबाइल फोन पर अपनी हेल्थ हिस्ट्री तक पहुंच सकते हैं. मंत्रालय ने पहले कहा था कि सीजीएचएस लाभार्थी अपने मोबाइल डिवाइस पर डाउनलोड किए गए किसी भी पसंदीदा पर्सनल हेल्थ रिकॉर्ड पर इसे देख सकते हैं सीजीएचएस लाभार्थी वैलनेस सेंटर में डॉक्टर के कमरे में रजिस्ट्रेशन डेस्क के सामने मौजूद क्यू आर कोड को अपने मोबाइल डिवाइस के माध्यम से स्कैन करके डॉक्टर के साथ  ओपीडी अपॉइंटमेंट भी ले सकता है. 

डेढ़ लाख लाभार्थी ही आभा से जुड़े

28 मार्च से शुरू हुई इस मुहिम के तहत मई तक डेढ़ लाख लाभार्थियों ने ही आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (आभा) संख्या नंबर सृजित कर उसे सीजीएचएस के साथ जोड़ा. सरकार ने ‘एबीएचए’ बनाने की समय सीमा को 30 जून से तीन माह के लिए बढ़ाया है. फिर आईडी को आभा से जोड़ने के लिए 120 दिन की समय सीमा रखी गई.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

10 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago