✕

होम / यूटिलिटी / RBI देगा डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा, अब UPI में भी मिलेगा क्रेडिट!

RBI देगा डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा, अब UPI में भी मिलेगा क्रेडिट!

UPI एक रियल-टाइम पेमेंट्स सिस्टम है जो यूजर्स को बिना अपनी अकाउंट डिटेल्स का खुलासा किये अलग-अलग बैंकों में मनी ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

 

भारत का केंद्रीय बैंक RBI (रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया) डिजिटल पेमेंट्स सिस्टम के मशहूर तरीके UPI (यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस) की पहुंच को बढ़ाने के बारे में विचार कर रहा है. RBI पहले से मंजूर बैंक लाइन्स के माध्यम से क्रेडिट ऑफर करके लोगों तक UPI की पहुंच को बढ़ाना चाहता है. 

UPI की लोकप्रियता से कम हुआ कैश का इस्तेमाल
आज केंद्रीय बैंक द्वारा अपनी मोनेटरी पॉलिसी के फैसले के बारे में बताते हुए RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि, इस कदम की वजह से इनोवेशन को भी काफी बढ़ावा मिलेगा. UPI एक रियल-टाइम पेमेंट्स सिस्टम है जो यूजर्स को बिना अपनी अकाउंट डिटेल्स का खुलासा किये अलग-अलग बैंकों में मनी ट्रांसफर की सुविधा प्रदान करता है. UPI की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से रोजाना कैश और डेबिट कार्ड्स के इस्तेमाल में काफी गिरावट देखने को मिली है. 

RBI देना चाहता है डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा
मार्च 2023 में UPI से रिकॉर्ड 8.65 बिलियन ट्रांजेक्शंस किये गए जिनकी कीमत लगभग 14.05 ट्रिलियन रुपये थी. नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन द्वारा जारी किये गए डाटा की मानें तो UPI के लॉन्च होने के बाद से अब तक यह सबसे ज्यादा है. डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा देने के लिए RBI ने हाल ही में RuPay क्रेडिट कार्ड्स को UPI से जोड़ने की अनुमति दी थी. इस फैसले की बदौलत कस्टमर्स अपने क्रेडिट कार्ड को अपने UPI से जोड़ सकते हैं और डिजिटल पेमेंट्स की सुविधा का फायदा उठा सकते हैं. 

क्रेडिट कार्ड्स को लेकर बदलेगा बैंकों का नजरिया?
एक स्वतंत्र पॉलिसी रिसर्चर श्रीनाथ श्रीधरन का कहना है कि, बैंकों द्वारा कस्टमर्स को पहले से मंजूर की हुई क्रेडिट-लाइन ऑफर करने की अनुमति देकर UPI अकाउंट्स अब क्रेडिट कार्ड के बेहतर विकल्प के रूप में सामने आ सकते हैं. साथ ही श्रीनाथ श्रीधरन ने यह भी कहा कि, इस फैसले से क्रेडिट कार्ड्स को लेकर बैंकों के नजरिये में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. 
 

यह भी पढ़ें: Tata Sons में अपनी हिस्सेदारी को क्यों गिरवी रख रहा है Shapoorji Pallonji Group?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

7 minutes ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

55 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

3 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

5 hours ago