✕

होम / यूटिलिटी / दिल्ली में बढ़ी PUC की फीस, मोटरसाइकिल हो या कार, अब देना होगा इतना चार्ज

दिल्ली में बढ़ी PUC की फीस, मोटरसाइकिल हो या कार, अब देना होगा इतना चार्ज

दिल्ली सरकार ने वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC सर्टिफिकेट) की फीस को बढ़ा दिया है. प्रदूषण की जांच दरों में ये 13 साल बाद किया गया है.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपके पास मोटरसाइकिल, ऑटो या कार है, तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. दरअसल, दिल्ली सरकार ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUC Certificate) की फीस बढ़ा दी है. इसका मतलब अब आपको पीयूसी सर्टिफिकेट बनवाने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे. आपको बता दें, प्रदूषण जांच की दरों में ये संशोधन दिल्ली सरकार ने 13 साल बाद किया है. तो आइए जानते हैं अब आपको पीयूसी सर्टिफिकेट के लिए कितने पैसे देने होंगे?

इतनी देनी होगी फीस

प्रदूषण जांच दरों में संशोधन के बाद पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए नए संशोधित दर 80 रुपये होंगे. पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी चार पहिया वाहनों और उससे ऊपर के वाहनों के लिए 110 रुपये निर्धारित किए गए. वहीं, डीजल से चलने वाले वाहनों की प्रदूषण जांच दर 140 रुपये तय की गई. आपको बता दें, इससे पहले दो या तीन पहिया वाहनों के लिए 60 रुपये फीस थी, यानी इसमें 20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. चार पहिया वाहनों के लिए पहले फीस 80 थी, जिसमें 30 रुपये बढ़ाए गए हैं. वहीं डीजल वाहनों के लिए पहले 100 रुपये फीस थी, इसमें 40 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. 

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन लंबे समय से कर रहा था मांग

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की लंबे समय से लंबित मांगों के मद्देनजर और प्रदूषण जांच सेवाओं की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए सरकार ने इन दरों में संशोधन करने का निर्णय लिया है. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहतर बनाए रखने और सभी वाहन आवश्यक प्रदूषण मानकों को पूरा करें, इसके लिए प्रतिबद्ध है. 

इसलिए जरूरी है पीयूसी सर्टिफिकेट 
दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर रोक लगाने के लिए समय समय पर पीयूसी सर्टिफिकेट की जांच की जाती है. अगर किसी व्यक्ति के पास वैध पीयूसी सर्टिफिकेट नहीं होता, तो उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाता है. यह सर्टिफिकेट इस बात का प्रमाण होता है कि गाड़ी मानक से ज्यादा प्रदूषण कर रही.  

इसे भी पढ़ें-कल खुलेगा इस बड़ी कंपनी का IPO, आशीर्वाद आटा से लेकर बिकानो नमकीन की करती है पैकेजिंग
 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

9 hours ago