✕

होम / यूटिलिटी / देश को मिली पहली RAPIDX ट्रेन, नाम है 'नमो भारत'; जानें रूट और किराए से लेकर सबकुछ

देश को मिली पहली RAPIDX ट्रेन, नाम है 'नमो भारत'; जानें रूट और किराए से लेकर सबकुछ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को पहली रैपिड एक्स ट्रेन की सौगात दे दी है. इन ट्रेनों का नाम 'नमो भारत' रखा गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के लिए आज बड़ा दिन है. 20 अक्टूबर यानी आज देश को पहली सेमी हाईस्पीड रैपिड एक्स ट्रेन (RapidX) मिल गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) से रैपिड एक्स ट्रेन कॉरिडोर के पहले चरण का उद्घाटन किया. PM ने गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-8 में बने स्टेशन से RapidX ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसके साथ ही पहले चरण में  साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा. इन ट्रेनों को 'नमो भारत' नाम दिया गया है. 21 अक्टूबर से आम नागरिक इस ट्रेन के सफर का आनंद ले सकेंगे.

हर 15 मिनट में मिलेगी ट्रेन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 160 किमी की रफ्तार से चलने वाली ये ट्रेन हर 15 मिनट में उपलब्ध होगी. प्रधानमंत्री मोदी ने मार्च 2019 को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी और आज उन्होंने इसके पहले चरण का उद्घाटन किया. इस कॉरिडोर की लंबाई 82 किलोमीटर है, जिसमें से 14 किमी का हिस्सा दिल्ली में और 68 किमी का हिस्सा उत्तर प्रदेश में आता है. साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच ये ट्रेन 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. पहले चरण में इस रूट पर सिर्फ 5 स्टेशन ही होंगे, जिनमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई और दुहाई डिपो शामिल हैं. इन ट्रेनों की खास बात ये है कि इनके संचालन में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी. यानी महिला कर्मचारियों की भागीदारी पुरुष कर्मचारियों से अधिक होगी.

इतना देना होगा किराया
RapidX या नमो भारत का दूसरा फेज मार्च 2024 तक पूरा होगा. दूसरे चरण में यह साहिबाबाद से मेरठ के बीच दौड़ेगी. जबकि तीसरे और अंतिम चरण में मेरठ के मोदीपुरम से दिल्ली के सराय काले खां तक इस ट्रेन को चलाया जाएगा. इस प्रोजेक्ट के जून 2025 तक पूरा हो जाने की उम्मीद है. 6 कोच वाली इस ट्रेन का लुक बिल्कुल बुलेट ट्रेन की तरह रखा गया है. वैसे, तो इन ट्रेनों को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए डिजाइन किया गया है, लेकिन फिलहाल ये 160किमी की स्पीड से ही दौड़ेंगी. इस ट्रेन के कोच में एडजस्ट होने वाली 2x2 की सीटें दी गई हैं. साथ ही मुफ्त वाईफाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट और इंफोटेनमेंट सिस्टम सहित कई आधुनिक सुविधाएं भी मिलेंगी. किराये की बात करें, तो जनरल कोच में साहिबाबाद से दुहाई का किराया 50 रुपए होगा. जबकि प्रीमियम कोच में सफर करने के लिए 100 रुपए देने होंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago