होम / पर्सनल फाइनेंस / घर को तेजी से रिवर्स मॉर्गेज करा रहे लोग, जानिए क्या होता है यह और इससे क्या है फायदा?

घर को तेजी से रिवर्स मॉर्गेज करा रहे लोग, जानिए क्या होता है यह और इससे क्या है फायदा?

यूरोप में तेजी से बढ़ रहा ये ट्रेंड. जानें लोग ऐसा क्यों कर रहे और इससे बैंकों को क्या होता है फायदा?

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लंदन: यूरोप में महंगाई चरम पर है. बात घर के किराये की हो या बिजली के बिल की, सबकुछ आसमान छू रहा है. हालत इतनी बुरी है कि जीवन-यापन कर पाना मुश्किल हो रहा है. युव वर्ग तो किसी तरह गुजर-बसर कर ले रहे हैं, लेकिन सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों के लिए आ रही है. उनके पास कमाई का कोई सोर्स नहीं बचा है और महंगाई से वे काफी त्रस्त हैं.

बुजुर्ग नई तरकीब निकाल रहे
इससे बचने के लिए यूरोप में बुजुर्ग नई तरकीब निकाल रहे हैं. वे या तो किराया इतना ज्यादा बढ़ा रहे हैं, जिससे उनके खर्च निकल सकें या फिर अपनी प्रॉपर्टी को रिवर्स मॉर्गेज कर रहे हैं, जिससे उनकी नियमित आय होती रहे और वे इस परेशानी से बचे रहें. रिवर्स मॉर्गेज करने से वे अपने घर में रहते हुए भी हर महीने बैंक से एक निश्चित रकम पाते हैं, जिससे उनका जीवन चलता रहता है. पिछले तीन महीने में इसकी संख्या बढ़ी है.

क्या होता है रिवर्स मॉर्गेज
इसे सबसे आसान भाषा में समझें तो आप कह सकते हैं कि प्रॉपर्टी के बदले बैंक से लोन लेना, जिसके बदले घर के मालिक को कोई EMI नहीं देनी होती, बल्कि बैंक ही लोन की रकम को किस्त में डिवाइड कर देता है और हर महीने उसे घर के मालिक को देता है. मालिक की मृत्यु हो जाने के बाद वह प्रॉपर्टी बैंक की हो जाती है. प्रॉपर्टी रिवर्स मॉर्गेज बैंको के लिए सुरक्षित निवेश होता है, इसलिए लोन भी आसानी से मिल जाता है. किस्तों में लोन की रकम देने के कारण बैंक पर भी कोई अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता. रिवर्स मॉर्गेज लोन में प्रॉपर्टी की पूरी वैल्यू नहीं मिलती, बल्कि मार्केट प्राइस का 60 से 70 प्रतिशत ही लोन मिलता है.

पिछले 3 महीने में बढ़ा ट्रेंड
यूरोप में यह ट्रेंड पिछले तीन महीने में तेजी से बढ़ा है. ब्रिटेन की इक्विटी रिलीज काउंसिल के अनुसार, सिर्फ जुलाई से सितंबर तक इंग्लैंड में ही 55 साल से ज्यादा उम्र के 13,452 लोगों ने अपने घरों को मॉर्गेज किया है. कमरतोड़ महंगाई के बाद इसमें लगभग 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

इसके पीछे हैं दो कारण
लेटर लाइप एडवाइजरी फर्म नाइट फ्रैंक के सलाहकार डेविड फॉर्सडाइक के अनुसार, यह ट्रेंड ज्यादातर उन बुजुर्गों में बढ़ा है, जिनका घर काफी महंगा है. कुछ लोग ऐसा रिटायरमेंट के प्लान के तहत कर रहे हैं, तो कुछ लोग सिर्फ इसलिए कर रहे हैं ताकि उन्हें पैसा कमाने के लिए ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़े. पूरे यूरोप में यह सोच तेजी से विकसित हो रहा है कि मृत्यु के बाद इस प्रॉपर्टी का कोई काम नहीं, इसलिए जीवित रहते ही इसका फायदा उठाया जाए. इस सोच के बाद रिवर्स मॉर्गेज की संख्या में तेजी आ रही है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

2 days ago

मुंबई में 1,000 बेटियों के लिए वित्तीय सुरक्षा पहल, 10 साल में ₹20 करोड़ का योगदान

महाराष्ट्र में वित्तीय समावेशन की पहल के तहत 1,000 वंचित छात्राओं को सरकारी बचत योजनाओं से जोड़ा गया; 10 साल तक हर साल ₹20,000 का योगदान करने का ऐलान

3 days ago

65 महीने तक नहीं बदलेगी होम लोन की EMI! Kotak Bank ने लॉन्च किया हाइब्रिड लोन

ब्याज दर बढ़ने की टेंशन होगी कम, ग्राहक 39, 52 या 65 महीने के लिए रेट लॉक कर सकेंगे; फिलहाल 7.6% से शुरू हो रही ब्याज दर

4 days ago

RBI का बड़ा प्रस्ताव: ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंकों से अब 3 करोड़ तक मिलेगा होम लोन

RBI के नए ड्राफ्ट के तहत बड़े ग्रामीण को-ऑपरेटिव बैंक एक ग्राहक को 3 करोड़ रुपये तक का हाउसिंग लोन दे सकेंगे. साथ ही, लोन चुकाने के लिए ज्यादा समय और अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर मोरेटोरियम की सुविधा भी मिल सकती है.

6 days ago

कोटक MF ने लॉन्च किया निफ्टी बैंक इंडेक्स फंड, बैंकिंग सेक्टर में निवेश का नया मौका

यह फंड निवेशकों को निफ्टी बैंक इंडेक्स के जरिए भारत के बैंकिंग सेक्टर में पैसिव निवेश का अवसर देगा.

1 week ago


बड़ी खबरें

2047 तक भारत को ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकते हैं ये 4 सेक्टर, नीति आयोग ने बताई बड़ी चुनौतियां

केमिकल्स, टेक्सटाइल, टेलीकॉम और नेटवर्क इक्विपमेंट तथा सोलर पीवी मैन्युफैक्चरिंग को नीति आयोग ने भारत के औद्योगिक विस्तार, रोजगार और निर्यात के लिए अहम सेक्टर बताया है.

48 minutes ago

तमिलनाडु में 2,500 करोड़ रुपये निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, क्लीन एनर्जी और EV पर फोकस

हिंदुजा ग्रुप तमिलनाडु में रिन्यूएबल एनर्जी, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ऑटोमोबाइल, फाइनेंशियल सर्विसेज और बैटरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर समेत कई क्षेत्रों में 2,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

19 minutes ago

रूस से तेल खरीदने पर 100% टैरिफ की धमकी के बावजूद भारत-US ट्रेड डील पर कायम: वाणिज्य सचिव

अमेरिका में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले बड़े देशों पर 100% तक टैरिफ लगाने की संभावित कार्रवाई के बीच भारत और अमेरिका ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई है.

32 minutes ago

JSW सीमेंट का मुनाफा 61% बढ़ा, आय में 22% का इजाफा; 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी

जून तिमाही में कंपनी के ऑपरेशनल प्रदर्शन में सुधार दिखा, लेकिन ईंधन, कच्चे माल और माल ढुलाई की बढ़ती लागत बनी चिंता. कंपनी के बोर्ड ने 500 करोड़ रुपये तक जुटाने और JSW One Platforms के IPO में हिस्सेदारी बेचने को भी मंजूरी दी.

38 minutes ago

₹1 लाख करोड़ की मेगा डील! एयरफोर्स के लिए भारत में बनेंगे 60 नए मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट

रक्षा मंत्रालय ने करीब 1 लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट प्रोग्राम के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है.

3 hours ago