✕

होम / यूटिलिटी / पाकिस्‍तान संकट को लेकर वहां के वित्‍त मंत्री ने दिया ऐसा बयान, हो गए ट्रोल 

पाकिस्‍तान संकट को लेकर वहां के वित्‍त मंत्री ने दिया ऐसा बयान, हो गए ट्रोल 

पाकिस्‍तान के मंत्री का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब वहां की साप्ताहिक मुद्रास्फीति 31 प्रतिशत से अधिक हो गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पाकिस्‍तान के हालात इस वक्‍त दुनिया में किसी से भी नहीं छिपे हैं. वहां के हालात के बारे में पूरी दुनिया जानती है, लेकिन वहां के नेता  शायद अभी भी इन परिस्थितियों को नहीं समझ रहे हैं. हालात ये है कि वो अभी भी ऐसे बयान दे रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया में उनका मजाक बनाया जा रहा है. अब पाकिस्‍तान के वित्‍त मंत्री ने एक कार्यक्रम में जो बयान दिया उसके बाद उन्‍हें ट्रोल करने वालों की लाइन लग गई. उन्‍होंने कार्यक्रम में कहा कि पाकिस्‍तान की समृधि के लिए अल्‍लाह जिम्‍मेदार है, उन्‍होंने ही इस मुल्‍क को बनाया है. पाकिस्‍तान के मंत्री का ये बयान ऐसे में समय में आया है जब वहां की साप्ताहिक मुद्रास्फीति 31 प्रतिशत से अधिक हो गई है, प्याज की कीमतों में 500 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है.चावल, दालों और गेहूं की दरों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.


क्‍या बोले पाकिस्‍तान के वित्‍त मंत्री 
देश के विकास पर पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने एक कार्यक्रम में देश के हालात पर अपनी बात रखते हुए अपनी बात कही. उनके इस 14 सेकेंड के भाषण को अली आतिफ सईद नाम के शख्‍स ने ट्विटर पर शेयर किया, जिसमें वो कह रहे हैं कि पाकिस्‍तान को दुनिया में रहने के लिए अल्‍लाह तालाह ने बनाया है, ये वो मुल्‍क है जो कलमा शरीफ के नाम पर बना था. इसके बाद वो कहते हैं कि यहां तक की सउदी अरेबिया तक कलमा शरीफ के नाम पर नहीं बना था. अगर अल्‍लाह ने इसको बनाया है तो इसकी तरक्‍की और इसकी हिफाजत भी वहीं करेगा.


लोग कर रहें है वित्‍त मंत्री को ट्रोल 
14 सेकेंड के इस वीडियो को देखने के बाद लोग वित्‍त मंत्री की काबिलियत पर सवाल खड़ा कर रहें हैं. लोग उन्‍हें उनके इस बयान को लेकर लगातार ट्रोल कर रहे हैं.
ट्विटर पर एक शख्‍स रउफ क्‍लसरा वित्‍त मंत्री के लिए लिखते हैं कि  

‘ इशाक डार के लिए अर्थव्यवस्था को संभालने में अपनी घोर विफलता को स्वीकार करने का समय आ गया है. उन्होंने पाकिस्तान में किसी और से ज्यादा आईएमएफ को जानने का दावा किया था. यह स्पष्ट है कि अब वह अपने लाहौर हाउस और एनएबी से 500 मिलियन रुपये वापस लेने के लिए पाकिस्तान आए थे. मिशन पूरा हुआ इसलिए जल्द से जल्द लंदन लौटना बेहतर है ’.


इसी तरह से एक अन्‍य शख्‍स हमाद उर रहमान लिखते हैं ‘पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को इशाक डार को बर्खास्त कर देना चाहिए. उनके सभी आर्थिक सिद्धांत उनके एनएबी मामलों के महत्व को सुरक्षित करने और उनमें समर्थन प्राप्त करने के लिए थे.
उन्‍होंने पिछले वित्‍त मंत्री मिफता इस्‍मैल को टैग करते हुए लिखा कि वो पाकिस्‍तान की अर्थव्‍यस्‍था को सही ढंग से संभाल रहे थे. डार ने पाकिस्तान के साथ अपराध किया है. final


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

14 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago