✕

होम / यूटिलिटी / नवरात्र खत्म होने के इंतजार में थी प्याज, 9 दिन गुजरते ही दिखाए तेवर; इतने चढ़ गए भाव

नवरात्र खत्म होने के इंतजार में थी प्याज, 9 दिन गुजरते ही दिखाए तेवर; इतने चढ़ गए भाव

महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी के लिए बुरी खबर है. नवरात्र खत्म होते ही प्याज की कीमतों में इजाफा होने लगा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

नवरात्र खत्म होते ही प्याज के भाव (Onion Price) फिर बढ़ गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो पिछले दो दिन में खुदरा बाजारों में प्याज करीब 10 रुपए महंगी हो गई है. इसी के साथ अधिकांश शहरों में प्याज की कीमत 50 रुपए के पार चली गई है. दरअसल, नवरात्र में प्याज की खपत कम हो जाती है. क्योंकि ज्यादातर हिंदू परिवारों में इन 9 दिनों तक प्याज, लहसून आदि का इस्तेमाल नहीं होता. डिमांड कम होने से इसके दाम भी कम हो जाते हैं. अब चूंकि नवरात्र खत्म हो गया है, इसलिए प्याज की डिमांड बढ़ रही है और साथ ही उसके दाम भी.  

कहां, कितने हैं दाम?
राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से लेकर लगभग सभी शहरों में प्याज ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. कुछ शहरों में जहां इसने 50 रुपए प्रति किलो का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं, कुछ में तेजी से इस तरफ बढ़ रहे हैं. त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर में इसकी औसत कीमत करीब 40 रुपए है. जबकि नागालैंड और सिक्किम में 50 रुपए, मिजोरम और अंडमान में 55 रुपए तक तक पहुंच गई है. बता दें कि कुछ वक्त पहले टमाटर की चढ़ती कीमतों ने लोगों को परेशान कर दिया था. टमाटर के दाम 100 रुपए के पार पहुंच गए थे. हालांकि, अब स्थिति सामान्य है.

भड़क सकती है आग
फेस्टिवल सीजन में महंगाई की आग भड़कने की पूरी आशंका है. कच्चे तेल की चढ़ती कीमतों के चलते महंगाई का पहिया फिर जोरो से घूम सकता है. क्रूड ऑयल यानी कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती से उसके दाम पहले से ही बढ़ रहे थे. अब इजरायल और हमास के युद्ध की वजह से कच्चा तेल लगातार ऊपर की तरफ दौड़ रहा है. एक्सपर्ट्स की कहना है कि यदि युद्ध का विस्तार होता है, यानी ईरान जैसे अन्य देश भी इसका हिस्सा बनते हैं, तो हालात काफी ज्यादा खराब हो सकते हैं. इस युद्ध ने भारत में पेट्रोल-डीजल के सस्ता होने की संभावना पर भी फिलहाल फुल स्टॉप लगा दिया है.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago