✕

होम / यूटिलिटी / दिल्ली में 8 नवंबर को लोक अदालत, ट्रैफिक चालान सस्ते में निपटाने का मौका

दिल्ली में 8 नवंबर को लोक अदालत, ट्रैफिक चालान सस्ते में निपटाने का मौका

भाग लेने के लिए पहले NALSA की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन कर टोकन नंबर लेना जरूरी है. इससे वाहन मालिक बिना ज्यादा खर्च और परेशानी के अपने चालान निपटा सकते हैं और सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित कर सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

दिल्ली में वाहन चलाने वालों के लिए खुशखबरी है. दरअसल, राजधानी में कल यानी 8 नवंबर को कई जगहों पर लोक अदालत लगाई जाएगी, जहां लोग अपने पेंडिंग ट्रैफिक चालान कम राशि में निपटा सकते हैं. अगर आपके ऊपर भी कोई ट्रैफिक चालान पेंडिंग हैं, तो यह लोक अदालत आपके लिए कम राशि में निपटाने का सुनहरा अवसर है. रजिस्ट्रेशन कर टोकन नंबर प्राप्त करना और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखना जरूरी है. इससे आप अपने वाहन के दस्तावेज अपडेट रखकर परेशानी मुक्त होकर सड़क पर सुरक्षित ड्राइव कर सकते हैं. तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

लोक अदालत में क्या-क्या होगा

लोक अदालत में 31 जुलाई 2025 के बाद कटे हुए चालान का निपटारा किया जाएगा. हालांकि, हर तरह के चालान का समाधान नहीं किया जाएगा. कुछ गंभीर उल्लंघनों जैसे हिट एंड रन, ड्रंक एंड ड्राइव, बार-बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले मामलों का निपटारा इस लोक अदालत में नहीं होगा.

रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

लोक अदालत में भाग लेने के लिए पहले नैशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी (NALSA) की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है. रजिस्ट्रेशन के दौरान सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे. इसके बाद ही आपको टोकन नंबर मिलेगा और लोक अदालत में प्रवेश संभव होगा.

किन ट्रैफिक चालानों का निपटारा होगा

लोक अदालत में जिन चालानों का समाधान किया जाएगा, उनमें शामिल हैं:

1. ओवर स्पीडिंग
2. बिना हेलमेट वाहन चलाना
3. रेड लाइट जंप करना
4. पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होना
5. सीट बेल्ट न लगाना
6. गलत जगह पर पार्किंग
7. वाहन के जरूरी दस्तावेज न होना
8. ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल
9. ड्राइविंग लाइसेंस साथ न रखना

दिल्ली में लोक अदालत के स्थान

8 नवंबर को लोक अदालत निम्नलिखित कोर्टों में आयोजित की जाएगी:

1. तीस हजारी कोर्ट
2. पटियाला हाउस कोर्ट
3. कड़कड़डूमा कोर्ट
4. द्वारका कोर्ट
5. साकेत कोर्ट
6. राउज एवेन्यू कोर्ट
7. रोहिणी कोर्ट

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

1 week ago

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

1 week ago

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

1 week ago

मिडिल ईस्ट तनाव से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 107 डॉलर के पार; होर्मुज संकट ने बढ़ाई चिंता

तेल की कीमतें पहले ही 100 डॉलर के पार जा चुकी हैं. पिछले सप्ताह भी ब्रेंट और WTI दोनों कॉन्ट्रैक्ट्स में तेजी दर्ज की गई थी. अब नए हमलों और सप्लाई रूट पर बढ़ते जोखिम ने बाजार की चिंता और बढ़ा दी है.

1 week ago

गणेश चतुर्थी पर सोना हुआ सस्ता, दिल्ली से चेन्नई तक गिरे भाव; चांदी भी ₹5,000 लुढ़की

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 1,54,720 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,41,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

1 week ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

19 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago