✕

होम / यूटिलिटी / अब इतने हजार की पेमेंट से पहले आपको आएगा अलर्ट, डिजिटल पेमेंट बनेगा और सेफ!

अब इतने हजार की पेमेंट से पहले आपको आएगा अलर्ट, डिजिटल पेमेंट बनेगा और सेफ!

यूपीआई ट्रांजैक्‍शन को और आसान और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है. सरकार इस फीचर को जोड़कर साइबर अपराधों पर नियंत्रण लगाना चाह रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केन्‍द्र सरकार एक ओर जहां यूपीआई और डिजिटल पेमेंट को और आगे बढ़ा रही है वहीं दूसरी ओर सरकार इसे सेफ बनाने को लेकर भी काम कर रही है. इसी कड़ी में अब सरकार यूपीआई से होने वाले 5000 रुपये के ट्रांजैक्‍शन के लिए अलर्ट सिस्‍टम लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है. इस सिस्‍टम के तहत अब अगर 5000 रुपये या उससे ज्‍यादा की रकम किसी को पेमेंट करते हैं या शॉपिंग करते हैं तो उससे पहले आपसे कंफर्मेशन लिया जाएगा. माना जा रहा है कि इस फीचर को जल्‍द ही लॉन्‍च किया जा सकता है. 

नए उपयोगकर्ताओं के लिए होगा जारी 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वित्‍त मंत्रालय की इस सिस्‍टम को 5000 रुपये या उससे ज्‍यादा की पेमेंट के लिए लागू करने की तैयारी कर रहा है. ये अलर्ट सिस्‍टम किसी भी नए यूजर या विक्रेता के लिए लागू किया जाएगा. मसलन आप किसी दूसरे शहर में जाते हैं या किसी यूजर को आप पहली बार इतनी राशि को पे कर रहे हैं तो उसके लिए आपको अलर्ट भेजा जाएगा. इस अलर्ट के तहत आपसे कॉल या फोन के तहत कंफर्मेशन लिया जाएगा. कई संस्‍थाएं पहले से ही बड़ी राशि के पेमेंट के लिए इसका इस्‍तेमाल कर रही हैं. 

इससे और कम होंगें साइबर फ्रॉड के मामले 
ये विचार हाल ही में वित्‍त मंत्रालय में साइबर फ्रॉड के मामलों पर रोक लगाने के लिए बुलाई गई एक बैठक के दौरान सामने आया. इस बैठक में फाइनेंस, रेवेन्‍यू, फाइनेंशियल सर्विसेज, इकोनॉमिक अफेयर, मिनिस्‍ट्री ऑफ इलेक्‍ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी और नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन के अधिकारी मौजूद रहे. सरकार इसके अतिरिक्‍त कई अन्‍य उपायों पर भी काम कर रही है जिसमें स्‍पैम कॉल की सूची को एक्टिवेट करना, साथ ही उपभोक्‍ताओं को स्‍पैम कॉल के प्रति सचेत करने जैसे उपाय शामिल हैं. इन सभी उपायों के साथ भारतीय दूरसंचार प्राधिकरण के साथ सरकार बात कर रही है. 

ज्‍यादा लोगों को नहीं भाया ये उपाय 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये विचार मीटिंग में मौजूद ज्‍यादा लोगों को पसंद नहीं आया. उन्‍होंने इसके पीछे की तकनीकी वजहों को सामने रखते हुए कहा कि इंडिया की डिजिटल ग्रोथ के लिए ये आने वाले समय में एक बाधा बन सकता है. हालांकि अभी इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago