✕

होम / यूटिलिटी / PAN कार्ड की जरुरत हुई खत्म, अब सिर्फ आधार से खोल सकते हैं PPF जैसे अकाउंट!

PAN कार्ड की जरुरत हुई खत्म, अब सिर्फ आधार से खोल सकते हैं PPF जैसे अकाउंट!

सरकार जल्द ही प्रक्रिया में जरूरी कागजातों के तौर पर PAN कार्ड नंबर के बदले आधार नंबर को इस्तेमाल करने का विकल्प दे सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

सरकार पब्लिक प्रोविडेंट फंड और नेशनल सेविंग्स स्कीम जैसी बहुत सी स्मॉल सेविंग्स स्कीमों को आकर्षक बनाने के बारे में विचार कर रही है. इसी प्लान के तहत स्मॉल सेविंग्स स्कीम कि प्रकिया में भी बदलाव किया जा सकता है. फिलहाल इन स्कीमों में इन्वेस्ट करने के लिए लोगों को जरूरी कागजात के तौर पर अपने PAN नंबर का इस्तेमाल करना पड़ता है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यह जल्द ही बदला जा सकता है. 

अब PAN नंबर की जगह लेगा आधार नंबर
स्मॉल सेविंग्स स्कीमों में इन्वेस्ट करने की प्रक्रिया को सहूलियत भरा बनाने के लिए सरकार जल्द ही प्रक्रिया में जरूरी कागजातों के तौर पर PAN कार्ड नंबर के बदले आधार नंबर को इस्तेमाल करने का विकल्प दे सकती है. मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया है कि सरकार लोगों के लिए इन स्कीमों में इन्वेस्टमेंट के विकल्प को आसन बनाना चाहती है और उसी प्लान के तहत PAN की जगह आधार नंबर को इस्तेमाल करने का विकल्प उपलब्ध करवाया जा सकता है. 

PAN की जगह आधार ही क्यों? 
दरअसल प्रक्रिया को सहूलियत भरा बनाने के साथ-साथ सरकार यह भी चाहती है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इन स्मॉल सेविंग्स स्कीमों में इन्वेस्ट करें. अब क्योंकि PAN कार्ड रखने वाले लोगों की संख्या आधार कार्ड रखने वाले लोगों से बहुत कम है तो इसीलिए PAN कार्ड की जगह आधार कार्ड नंबर इस्तेमाल करने का विकल्प प्रदान किया जा सकता है. वित्त मंत्रालय जन धन बैंक खातों की तर्ज पर KYC (अपने ग्राहक को जानें) को ज्यादा से जयादा उदार बनाने की कोशिश कर रहा है. 

आसान होगी KYC की प्रक्रिया
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि इन स्मॉल सेविंग्स स्कीमों के KYC के जो नियम निर्धारित जायेंगे वह प्रधानमंत्री जन धन खातों की तरह ही उदार होंगे. साथ ही अधिकारी ने यह भी कहा कि सरकार उन लोगों के लिए भी प्रक्रियाओं को आसन बनाने पर विचार कर रही है जो किसी मृत व्यक्ति की जमा की हुई राशी के कानूनी उत्तराधिकारी हैं. इसके साथ ही, स्कीमों में नॉमिनी जोड़ने की सुविधा में भी ढील दी जायेगी और इसे और ज्यादा आसन बनाया जाएगा. 
 

यह भी पढ़ें: Amit Goenka पर SEBI का शिकंजा, इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचने पर लगाई रोक

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

46 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

16 minutes ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

29 minutes ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

2 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

3 hours ago