✕

होम / यूटिलिटी / अब 5 लाख तक ऐसे आसानी से कीजिए ट्रांसफर, जल्‍द शुरू होने जा रही है सेवा 

अब 5 लाख तक ऐसे आसानी से कीजिए ट्रांसफर, जल्‍द शुरू होने जा रही है सेवा 

इस सुविधा के शुरू होने के बाद अब बिना उस व्‍यक्ति की सभी जानकारियों को एड किए आप आसानी से पैसे भेज पाएंगे. आप इसके जरिए 5 लाख रुपये तक की ट्रांजैक्‍शन कर सकते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या अभी तक आप लोगों को पैसा भेजने के लिए फॉलो किए जाने वाले प्रोसेस से परेशान हैं. क्‍या कई बार आपके लिए भी बेनीफिशिएरी एड करना एक कठिन काम होता था. इसी समस्‍या को दूर करते हुए नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) नई सुविधा की शुरूआत करने जा रहा है. इसके तहत बिना बेनीफिशिएरी जोड़े आप आईएमपीएस के जरिए पांच लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं. 

क्‍या है आखिर ये नया सिस्‍टम? 

नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के द्वारा शुरू की जाने वाली इस सुविधा के तहत अब आप किसी को भी मोबाइल नंबर और एकाउंट नंबर डालकर आसानी से पैसे ट्रांसफर कर पाएंगे. इस नई सुविधा के जरिए आप IMPS के जरिए पांच लाख रुपये तक ट्रांसफर कर पाएंगे. इसके लिए आपको बेनीफिशिएरी एड करना जरूरी नहीं होगा. IMPS एक ऐसी सेवा है जो 24 घंटे और सातों दिनों में काम करती है. इस सेवा का इस्‍तेमाल दो तरीके से होता है पहले तरीके में ये एक आदमी दूसरे आदमी को पैसा ट्रांसफर करता है जबकि दूसरे में MMID के जरिए पैसों का ट्रांसफर होता है. MMID नंबर बैंक की ओर से जारी किया जाता है. 

बैंक अकाउंट की भी हो पाएगी जांच 

अभी तक कई बार ये भी समस्‍या सामने आती थी कि अगर आप किसी को पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं तो उसका अकाउंट नंबर सही है या नहीं है. इस समस्‍या के लिए अब वैलीडेशन की प्रक्रिया को भी लाया जा रहा है. इस प्रक्रिया से पैसे भेजने वाले को पता चल जाएगा कि वो जिस शख्‍स को पैसे भेज रहा है वो सही है या नहीं है.  इसके लिए बैंकों का सहारा लिया जाएगा. 
IMPS से कैसे भेजें पैसे? 

IMPS से अगर आपको किसी को पैसे भेजते हैं तो आपको सबसे पहले मोबाइल बैंकिंग के लिए रजिस्‍टर्ड करना होता है. इसके बाद आगे की प्रक्रिया को फॉलो करने के लिए आप बेनीफिशियरी का अकाउंट नंबर और फोन नंबर चाहिए होगा. जैसे ही आप इसे डालेंगे तो उसके बाद आप आसानी से पैसे का ट्रांसफर कर पाएंगे. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago