✕

होम / यूटिलिटी / अब कोर्ट-कचहरी का चक्‍कर काटे बिना कम खर्च में बनेगा Rent Agreement, योगी सरकार कर रही ये प्लानिंग

अब कोर्ट-कचहरी का चक्‍कर काटे बिना कम खर्च में बनेगा Rent Agreement, योगी सरकार कर रही ये प्लानिंग

Rent Agreement की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ए‍क ऑनलाइन पोर्टल तैयार करने जा रही है. इसे अलगे महीने से लागू किया जा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. सरकार उत्तर प्रदेश में रहने वाले मकान मालिकों और किराएदारों को राहत देने का काम करने जा रही है. दरअसल, रेंट एग्रीमेंट (Rent Agreement) बनवाने की जटिल प्रक्रिया और परेशानियों को देखते हुए उत्‍तर प्रदेश की योगी आदित्‍यनाथ सरकार एक खास प्लानिंग लेकर आई है. उत्तर प्रदेश का स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने जा रहा है.  जल्‍द ही रेंट एग्रीमेंट की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक पोर्टल बनाया जाएगा, जिसमें रेंट एग्रीमेंट का एक प्रोफार्मा होगा. इसके जरिए  मकान मालिक और किराएदारों के लिए रेंट एग्रीमेंट की रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया काफी आसान हो जाएगी. तो आइए जानते हैं क्या है सरकार की प्लानिंग?

पोर्टल पर खुद कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा ऑनलाइन पोर्टल तैयार होने के बाद मकान मालिक और किराएदार रेंट एग्रीमेंट का रजिस्‍ट्रेशन खुद करवा सकेंगे. इसके लिए संबन्धित पोर्टल पर मौजूद प्रोफार्मा भरना होगा. इस प्रोफार्मा में मकान मालिक और किराएदार को अपनी सारी जानकारी खुद भरनी होगी. साथ ही जरूरी प्रमाण पत्र भी अपलोड करने होंगे. इस प्रक्रिया के बाद रेंट एग्रीमेंट का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हो जाएगा. इसमें फीस जमा करने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन होगी. 

4 शहरों में पाय़लट प्रोजेक्ट के तौर पर होगा ट्रायल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले इस व्‍यवस्‍था को लेकर लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और मेरठ में ट्रायल किया जाएगा. अगर ये ट्रायल सफल रहा तो, पूरे प्रदेश में यह व्यवस्था लागू की जाएगी. बताया जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग रेंट एग्रीमेंट की ऑनलाइन प्रक्रिया को अगले महीने से शुरू कर सकता है.

फीस भी होगी काम
सरकार रेंट एग्रीमेंट की प्रक्रिया को सरल बनाने के साथ इसे सस्‍ता भी करने की तैयारी कर रही है. अभी तक रेंट एग्रीमेंट पर किराए की 2 प्रतिशत की फीस लगती है. इस फीस को घटाकर 1 से 1.5 प्रतिशत तक किया जा सकता है. बता दें, मौजूदा व्यवस्था में कोई भी मकान मालिक या किराएदार को कचहरी जाकर 100 रुपये के स्टांप पेपर पर एग्रीमेंट बनवाना पड़ता है और इसके बाद अलग से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया होती है. इस प्रोसेस में धन भी ज्‍यादा खर्च होता है और समय भी बर्बाद होता है. ऑनलाइन प्रकिया से लोगों को तमाम झंझटों से छुटकारा मिल जाएगा.      

इसे भी पढ़ें-रजिस्ट्रेशन फेल होने पर पान मसाला निर्माताओं को भरना होगा जुर्माना, अक्टूबर से लागू नियम

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago