✕

होम / यूटिलिटी / अब CGHS कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया?

अब CGHS कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य, जानिए क्या है पूरी प्रक्रिया?

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को स्वास्थ्य योजना कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य कर दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सीजीएचएस (Central Government Health Scheme) कार्ड संबंधी जरूरी अपडेट सामने आया है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों और रिटायर्ड पेंशनर्स को स्वास्थ्य कार्ड जारी करने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. दरअसल, अब सीजीएचएस कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य हो गया है. अब केंद्रीय कर्मचारी ऑनलाइन आवेदन के बाद ही स्वास्थ्य योजना कार्ड के तहत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे. तो आइए जानते हैं सीजीएचएस कार्ड बनवाने के लिए आपको किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी?

क्या है CGHS कार्ड?
केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना कार्ड (CGHS कार्ड) केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों और रिटायर्ड पेंशनभोगियों के लिए जारी करती है. यह कार्ड लाभार्थी के लिए एक फाइनेंशियल सिक्योरिटी के रूप में काम करता है. इसमें लाभार्थी की फोटो और एक यूनीक बेनेफिशरी आईडी नंबर होता है. इस कार्ड के जरिए केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के ऊपर निर्भर रहने वाले सदस्यों को भी सूचीबद्ध अस्पतालों में निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाती हैं.
 

ऐसे करें आवेदन
1. सीजीएचएस कार्ड आवेदन के लिए मंत्रालय द्वारा जारी गाइड लाइंस के अनुसार सबसे पहले केंद्रीय कर्मचारी को अस्थाई रेफ्रेंस नंबर बनाने के लिए इसकी ऑफिशियल वेबसाइट www.cghs.nic.in पर जाना होगा. 
2. इसके बाद आवेदन फॉर्म भरकर उसे ऑनलाइन जमा करना होगा. 
3. आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद इसका प्रिंट आउट निकालकर इसे संबंधित ऑफिस में जमा करना होगा. इसके बाद आपका सीजीएचएस कार्ड बनकर आ जाएगा. 
4. अगर कर्मचारी के पास पहले से ही सीजीएचएस कार्ड है, तो उसे फॉर्म के साथ पुराने सीजीएचएस कार्ड की सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी जमा करनी होगी.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
1. पते का प्रमाण पत्र
2. कार्यरत कर्मचारी की सैलरी स्लिप
3. बेटे का जन्म प्रमाण पत्र (यदि पुत्र आश्रित हो)

4. सीजीएचएस कार्ड बनवाने के लिए आवेदक को किसी सरकारी अस्पताल के मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी विकलांगता प्रमाण पत्र की स्व-सत्यापित प्रति (आश्रित पुत्र जिसकी आयु 25 वर्ष से कम हो)
5. डिपेंडेंट परिवार के सदस्यों के पहचान प्रमाण की प्रति
6. परिवार के सदस्यों की निर्भरता साबित करने वाले दस्तावेज

इसे भी पढ़ें-मार्केटिंग के गैर पारंपरिक तरीकों के साथ सामने आ रही है चुनौती, कस्‍टमर संतोष सबसे जरूरी

इन्हें माना जाएगा CGHS कार्ड में आश्रित
1. इस कार्ड के तहत कर्मचारी या पेंशनर्स के पति/पत्नी आश्रित होंगे.
2. अगर पति की एक से अधिक पत्नियां हैं, तो केवल पहली पत्नी की आश्रित होगी.
3. कर्मचारी के पास आश्रित माता-पिता या आश्रित सास-ससुर को शामिल करने का विकल्प होता है. हालांकि इसके लिए निर्भरता और निवास की शर्तें पूरी होनी चाहिए.
4. कानूनी रूप से गोद लिए गए बच्चों, सौतेले बच्चों और वार्ड के रूप में लिए गए बच्चे, जिसमें बेटा 25 वर्ष की आयु प्राप्त तक या शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग है, तब तक उसे आश्रित माना जाएगा. वहीं, बेटी की जब तक शादी नहीं हो जाती, तब तक उसे ये लाभ दिया जाएगा. 
5. इसके अलावा जब तक बेटा या बेटी कमाना शुरू नहीं कर देते, तब तक आश्रित माने जाएंगे. 
6. तलाकशुदा या अपने पति से अलग या विधवा बेटी/बहनों को भी आश्रित माना जाएगा.
7. आश्रित भाई, व्यस्क होने तक इस कार्ड का लाभ ले सकेगा.
8. विधवा या पति से अलग हो चुकी बेटियों के आश्रित नाबालिग बच्चे भी बालिग होने तक इस कार्ड का लाभ ले सकेंगे.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago