✕

होम / यूटिलिटी / नितिन गडकरी बोले अब सिर्फ 20 मिनट में पहुंच जाएंगे एयरपोर्ट, खुलने वाली है ये सड़क

नितिन गडकरी बोले अब सिर्फ 20 मिनट में पहुंच जाएंगे एयरपोर्ट, खुलने वाली है ये सड़क

अर्बन एक्‍सटेंशन रोड 2 को सड़क परिवहन मंत्रालय बना रहा है. इस रोड के खुलने के बाद एयरपोर्ट की यात्रा और आसान हो जाएगी. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिल्‍ली के किसी भी हिस्‍से से एयरपोर्ट की यात्रा करना आसान नहीं होता है. अगर आपको दिल्‍ली में कहीं से भी एयरपोर्ट जाना है तो उसके लिए 2 घंटे का समय तो लग ही जाता है. लेकिन अब आप अर्बन 2 रोड के खुलने के बाद दिल्‍ली के किसी भी हिस्‍से से एयरपोर्ट मात्र 20 मिनट में पहुंच जाएंगे. ये बात केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने प्राग हो रही है विश्‍व रोड कांग्रेस की मंत्रिस्‍तरीय बैठक के अधिवेशन में कही. उन्‍होंने कहा कि अगले दो से तीन महीने में इसे पूरी तरह से खोल दिया जाएगा.  

कहां से कहां तक बना है अर्बन एक्‍सटेंशन रोड? 
75 किलोमीटर लंबा ये एक्‍सप्रेस वे दक्षिण/पश्चिम दिल्‍ली के उन लोगों को एक वैकल्पिक रोड उपलब्‍ध करवाएगा जिन्‍हें पंजाब, अमृतसर या कटरा की ओर जाना है. अब  उन्‍हें उस रोड पर जाने के लिए पूरी दिल्‍ली से गुजर कर नहीं जाना होगा. इस रोड को पांच पैकेज में विकसित किया जा रहा है. इसकी बनाने में 7716 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं. इस रोड से केएमपी और दिल्‍ल कटरा रोड तक पहुंचना भी आसान हो जाएगा. इस हाईवे के बनने के बाद पूर्वी हरियाणा और दिल्‍ली के कंझावला के बीच की दूरी काफी कम हो जाएगी. 

8 मिनट में पार होता है रोहतांग दर्रा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान अटल सुरंग जैसी परियोजना को भी पूरा किया गया है. इस सुरंग के पूरा होने के बाद आज रोहतांग दर्रे को सिर्फ 8 मिनट में पूरा पार किया जा सकता है. उन्‍होंने कहा कि मनाली से रोहतांग दर्रे तक पहुंचने में पहले 3.5 घंटे लगते थे लेकिन आज वहां मात्र 8 मिनट में पहुंचा जा सकता है. 

कम पैसे में करके दिखाया काम
केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि हमने एशिया की सबसे लंबी सुरंग को बनाने में भी कामयाबी हासिल की है. उन्‍होंने बताया कि इस परियोजना की लागत 12 हजार करोड़ रुपये थी, लेकिन इसका 70 प्रतिशत निर्माण मात्र 5000 करोड़ रुपये में पूरा हो चुका है. जबकि इससे पहले बनाई गई अटल सुरंग को 10 हजार फीट यानी 3048 मीटर की ऊंचाई पर बनाया गया है. इसे सबसे ऊंची ट्यूब सुरंग होने का गौरव भी प्राप्‍त है. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago