✕

होम / यूटिलिटी / अब दिल्ली-NCR में इन जगहों पर नहीं चलेंगे दोपहिया और तीन पहिया वाहन!

अब दिल्ली-NCR में इन जगहों पर नहीं चलेंगे दोपहिया और तीन पहिया वाहन!

NHAI ने बिना मोटर वाले व्हीकल, खेती करने वाले ट्रैक्टर, मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर व्हीकल और साइकिलों पर भी रोक लगा दी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली एनसीआर (Delhi-NCR) से इस वक्त काफी बड़ी खबर सामने आ रही है. राज्य अधिकृत NHAI (राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने हाल ही में एक काफी बड़ा फैसला लिया है. NHAI ने फैसला लिया है कि दिल्ली में पड़ने वाले तीन राष्ट्रीय राजमार्गों यानी तीन हाईवे पर दोपहिया और तीन पहिया वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है. 

NHAI ने इन जगहों पर लगाई रोक
इसके साथ ही NHAI ने बिना मोटर वाले व्हीकल, खेती करने वाले ट्रैक्टर, मल्टी-एक्सल हाइड्रोलिक ट्रेलर व्हीकल और चार पहियों वाली साइकिलों पर भी रोक लगा दी है और इसके लिए NHAI ने एक नोटिफिकेशन में सुरक्षा कारणों को वजह बताया है. हाईवे के जिन हिस्सों पर इन वाहनों के लिए रोक लगाई गई है उसमें दिल्ली से गुरुग्राम के बीच मौजूद राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर RTR फ्लाईओवर की शुरुआत से लेकर खेरकी दौला फ्री प्लाजा के बीच का हिस्सा मौजूद है. इसके साथ ही अपने जंक्शन से शुरू होने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 344M और नरेला, मुंडका, नजफगढ़, द्वारका से होते हुए यह हाईवे भरतल चौक राष्ट्रीय राजमार्ग 248 पर जाकर खत्म होता है.

कहां-कहां लगी रोक?
हाईवे का एक अन्य हिस्सा जिस पर रोक लगा दी गई है उसमें राष्ट्रीय राजमार्ग 244BB भी शामिल है जिसपर भरथल चौक पर मौजूद शिव मूर्ति के पास उसके जंक्शन से लेकर NCT (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में मौजूद दिल्ली हरियाणा बॉर्डर से लेकर खेरकी दौला पर खत्म होने तक और हरियाणा में मौजूद राष्ट्रीय राजमार्ग 48 तक रोक लगा दी गई है. NHAI का कहना है कि इन राष्ट्रीय राजमार्गों को एक्सेस-कंट्रोल के हिसाब से विकसित किया गया है और इन राजमार्गों से जुड़ने के लिए और उतरने के लिए जगह जगह पर सर्विस रोड, वैकल्पिक रूट और सड़कें भी मौजूद हैं. 

आवाजाही पर क्यों लगाई रोक? 
NHAI द्वारा जारी की गई नोटिफिकेशन में यह भी कहा गया है कि इन सभी राजमार्गों को हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया गया है. राजमार्गों पर दो पाहिया और तीन पहिया वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ विभिन्न सूचनाओं द्वारा हाईवे के विभिन्न हिस्सों पर वाहनों की अधिकतम स्पीड भी तय की गई है. दो पहिया वाहनों और तीन पहिया वाहनों के लिए तेज गति से चलने वाले वाहन सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हो सकते हैं और इसीलिए NHAI द्वारा इन वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है.
 

यह भी पढ़ें: EPack Durable IPO: करने जा रहे हैं इन्वेस्ट, ये जानकारी जरूर पढ़ लें!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago