✕

होम / यूटिलिटी / यूपी में कल तय होने जा रही हैं नए बिजली कनेक्‍शन की दरें, कीमतों में इजाफा संभव

यूपी में कल तय होने जा रही हैं नए बिजली कनेक्‍शन की दरें, कीमतों में इजाफा संभव

बीते कुछ समय में उपभोक्‍ता सामाग्री में कमी आई है ऐसे में जानकारों का कहना है कि नए कनेक्‍शन के दामों में कमी भी हो सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उत्‍तर प्रदशे में बुधवार को एक बड़ी बैठक होने जा रही है. इस बैठक में बिजली के नए कनेक्‍शन की दरों की समीक्षा होने जा रही है. माना जा रहा है कि प्रदेश में एक बार फिर बिजली के नए कनेक्‍शन के दामों में इजाफा हो सकता है. इस बार विद्युत नियामक आयोग की ओर से कॉस्‍ट बुक जिसे रेट चार्ट भी कहा जाता है उसे भी लाया गया है, जिसमें सभी तरह के नए खर्चों को एड किया गया है. कल की बैठक में इस नई कॉस्‍ट बुक का प्रस्‍ताव अगर पास होता है तो आने वाले दिनों में माना जा रहा है कि बिजली के दामों में 15 से 20 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है.

आखिर क्‍या है नई कॉस्‍ट बुक 

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बिजनेस वर्ल्‍ड से बात करते हुए कहा कि कास्‍ट बुक वो होती है जिसमें नए बिजली कनेक्‍शन की दरें अब वो भले ही 1 किलोवाट हो या उससे ज्‍यादा 1000 किलोवॉट हो. उसका एस्‍टीमेट क्‍या होगा, उसके मीटर की कॉस्‍ट क्‍या होगी, उसका संयोजन का मूल्‍य क्‍या होगा, ये सबकुछ तय होता है. 2019 में इससे पहले भी कॉस्‍ट बुक बनाई गई थी. लेकिन इस बार इसे फिर से बनाया जा रहा है. इसके जरिए नए कनेक्‍शन की दरों की समीक्षा की जाती है.

15 से 20 प्रतिशत तक का हो सकता है इजाफा

25 जनवरी को उत्‍तर प्रदेश में बिजली की दरों की समीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश विद्युत नियामक आयोग के चेयरमैन आरपी सिंह की अध्यक्षता में बैठक होने जा रही है. इस बैठक में आयोग की ओर से विद्युत कनेक्शन के लिए उपकरणों तथा अन्य खर्चों की दरें तय करते हुए नई कास्ट डाटा बुक को अंतिम रूप दिया जाएगा. अवधेश कुमार कहते हैं कि अगर पॉवर कॉरपोरेशन का ये प्रस्‍ताव पास होता है तो नया कनेक्शन लेने की दरों में 15 से 20 फीसदी तक इजाफा हो सकता है. यानी अगर आप कल के बाद नया कनेक्‍शन लेने के लिए अप्‍लाई करते हैं तो आपको उसके लिए ज्‍यादा रकम चुकानी होगी.

लेकिन नहीं बढ़ने देंगे कीमत

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने बिजनेस वर्ल्‍ड से बात करते हुए कहा कि हमने इसे लेकर उपभोक्‍ताओं की ओर से पूरी तैयारी कर ली है. उन्‍होंने कहा कि 25 जनवरी को मैं वहां सबूत भी पेश करूंगा आम जनमानस और किसानों के लिए नए कनेक्‍शन की बिजली दरों में इजाफा न हो ऐसी हमने तैयारी की है. अवधेश कुमार वर्मा कहते हैं कि दरों में कमी भी आएगी , क्‍योंकि उपभोक्‍ता सामाग्री की दरों में कमी आई है. जैसे स्‍मॉर्ट मीटर की दरों में कमी आई है, थ्री फेस मीटर की दरों में कमी आई है, पीसीसी पोल की दरों में कमी आई है, तो जब उपभोक्‍ता सामाग्री की दरों में कमी आएगी तो निश्चित तौर पर जो कनेक्‍शन का मूल्‍य है उसमें भी कमी आनी चाहिए।.उन्‍होंने कहा कि बिजली की दरों में बढ़ोतरी पर सुनवाई होनी है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

18 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago