✕

होम / यूटिलिटी / मुंबई को मिला एक और तोहफा, Island City को मिलेगी ट्रैफिक से निजात?

मुंबई को मिला एक और तोहफा, Island City को मिलेगी ट्रैफिक से निजात?

Island City में केबल आधारित स्टील ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है, 4 महीनों के भीतर ही पुराने Bellasis Bridge को ढहा दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई का बेलासिस ब्रिज (Bellasis Bridge) काफी पुराना हो चुका है और अब इसे बदलने की जरूरत है. इसके साथ ही मुंबई काफी तेज रफ्तार से आगे बढ़ने वाला शहर है और जितनी तेजी से ये शहर बढ़ रहा है उतनी ही तेजी से इस शहर में ट्रैफिक की समस्या भी बढ़ रही है. लेकिन अब मुंबई को ट्रैफिक की बढ़ती समस्या से निजात दिलाने के लिए एक खुबसूरत केबल ब्रिज (Cable Bridge) का निर्माण किया जा रहा है और यह ब्रिज ही मुंबई के Island City में मौजूद बेलासिस ब्रिज (Bellasis Bridge) की जगह लेगा. 

ढहा दिया जाएगा Bellasis Bridge
मुंबई के भीड़ भरे Island City में केबल पर आधारित एक स्टील ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है. आने वाले 4 महीनों के भीतर ही पुराने बेलासिस ब्रिज (Bellasis Bridge) को ढहा दिया जाएगा. आपको बता दें कि बेलासिस ब्रिज शहर के पूर्व में स्थित नागपाड़ा और पश्चिम में स्थित Tardeo नामक जगहों को आपस में जोड़ेगा. इतना ही नहीं, बेलासिस ब्रिज एक रेलवे ओवरब्रिज (ROB) की भूमिका भी निभाता है और यह रेलवे की पटरियों के ऊपर स्थित है. 

क्या होगी नए पुल की खासियत?
नए पुल का डिजाईन केबल पर आधारित होगा और इन केबलों का निर्माण मजबूत स्टील से किया जाएगा जिसका फाउंडेशन कंक्रीट से बनाया जाएगा. इस पुल के दोनों कैरिजवे (गाड़ियों के चलने की जगह), पुराने पुल के मुकाबले काफी चौड़े होंगे जिससे ट्रैफिक का आवागमन ज्यादा आसानी से हो पाएगा. इसके साथ ही रेलवे की पटरियों से पुल की ऊंचाई को बढ़ाकर 6.5 मीटर कर दिया गया है. पुराना पुल रेलवे की पटरियों से 5 मीटर ऊंचा हुआ करता था. बेलासिस ब्रिज (Bellasis Bridge) की एक अन्य खासियत ये है कि इस पुल का आधा हिस्सा पश्चिमी रेलवे के न्यायक्षेत्र में आता है और बाकी बचा आधा हिस्सा BMC (वृहन् मुंबई म्युनिसिपल कारपोरेशन) के न्यायक्षेत्र में आता है. बेलासिस ब्रिज (Bellasis Bridge) को ढहाने का काम भी आधा पश्चिमी रेलवे के द्वारा और आधा BMC के द्वारा किया जाएगा. 

नए पुल से क्या होगा फायदा?
नए पुल के कैरिजवे ज्यादा चौड़े हैं जिनसे ट्रैफिक का आवागमन ज्यादा सुचारू रूप से हो पाएगा और साथ ही जबरदस्त और मजबूत स्टील केबल के इस्तेमाल से इस पुल का लाइफटाइम भी ज्यादा बड़ा हो जाएगा. BMC द्वारा 65 करोड़ रुपयों की लागत से यह पुल बनाया गया है जबकि रेलवे ने इस पुल के लिए 40 करोड़ रुपयों का बजट आवंटित किया है. इसका मतलब ये है कि 105 करोड़ रुपयों की लागत से यह पुल बनाया जा रहा है. 
 

यह भी पढ़ें: कैसे Chocolate ने SBI को दिलाए 2 करोड़ रुपए, बेहद दिलचस्प है मामला

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

8 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

21 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago