✕

होम / यूटिलिटी / आटा कंपनियों की मोनोपॉली होगी खत्‍म, सरकार लेकर आई भारत आटा, इतनी है कीमत

आटा कंपनियों की मोनोपॉली होगी खत्‍म, सरकार लेकर आई भारत आटा, इतनी है कीमत

सरकार गेहूं के दामों को कम करने के लिए कई कदम उठा चुकी है लेकिन कीमतें कम नहीं हुई. लेकिन इस कदम के बाद उम्‍मीद की जा रही है कि बाकी कंपनियां भी दाम कम करने पर मजबूर हो जाएंगी 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

गेहूं के दामों हो रही महंगाई को कम करने को लेकर सरकार अब तक कई कदम उठा चुकी है लेकिन बाजार में आम आदमी के लिए कीमतें हैं कि कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. अभी भी आटा 30 रुपये किलो से ज्‍यादा मिल रहा है. अब कंपनियों की इसी मोनोपॉली को खत्‍म करने के लिए सरकार ने भारत आटा लॉन्‍च कर दिया है. आम आदमी को राहत देते हुए सरकार इस आटे को देशभर की 2000 से ज्‍यादा दुकानों सरकारी वैनों के साथ-साथ खुदरा दुकानों पर मुहैया कराने की तैयारी कर रही है.

क्‍या बोले पीयूष गोयल? 
‘भारत आटा’ लॉन्‍च करते हुए केन्‍द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत सरकार ने किसान और आम आदमी के हित में कई कदम उठाए हैं. उन्‍होंने कहा कि जब भी कीमतों में इजाफा हुआ है तब-तब सरकार लोगों को सब्सिडी पर सामान मुहैया कराया है. उन्‍होंने कहा कि पहले हमने दाल के साथ भी ऐसा ही किया उसके बाद टमाटर और अब प्‍याज के साथ भी ऐसा ही कर रहे हैं. 

कितने रुपये किलो मिलेगा आटा? 
सरकार जो भारत आटा बेच रही है उसके लिए सरकार ने 21.5 रुपये प्रति किलो के अनुसार गेहूं मुहैया कराया है. इसके बाद इसे आटे में बदलकर 27.5 रुपये प्रति किलो के अनुसार बेचा जाएगा. अगर आप 10 किलो लेते हैं तो आपको उसके लिए 270 रुपये चुकाने होंगे. लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार अब तक कई कदम उठा चुकी है. एक ओर जहां गेहूं के निर्यात को लेकर कई सख्‍त कदम उठाए गए हैं, तो वहीं कई नीतिगत निर्णय भी लिए गए हैं. 

बाजार में इतने रुपये किलो बिक रहा है आटा
उपभोक्‍ता मामलों के द्वारा एकत्र किए गए आंकड़े बता रहे हैं कि देश में आटा औसतन 36 रुपये प्रति किलो के अनुसार बेचा जा रहा है. देखा जाए तो ये सालाना 5.6 प्रतिशत ज्‍यादा है. वहीं अगर मुद्रास्‍फीति यानी महंगाई की बात करें तो वो पिछले तीन महीने के सबसे निचले स्‍तर 5.02 प्रतिशत पर आ गई है. लेकिन ये अभी भी आरबीआई के कंफर्ट लेवल से ऊपर बनी हुई है. भारत आटे को देशभर में पहुंचाने के लिए सरकार 700 मोबाइल वैन भी चलाने जा रही है. सरकार का कहना है कि अगर किसी और चीज के दाम बढ़ेंगे तो वो उसे भी सार्वजनिक तरीके से बेचेगी. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

17 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago