✕

होम / यूटिलिटी / अर्जुन की तरह आखिर किस मछली की आंख पर नजर टिकाएं बैठे हैं RBI गवर्नर, खुद कही ये अहम बात 

अर्जुन की तरह आखिर किस मछली की आंख पर नजर टिकाएं बैठे हैं RBI गवर्नर, खुद कही ये अहम बात 

RBI गवर्नर ने साफ तौर पर कहा है कि लोन में बदलाव करने के पीछे उसका मकसद ये है कि बैंक पूरी तरह से सतर्क रहें. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महाभारत की वो कहानी तो आपको याद ही होगी जब पांडवों और कौरवों के प्रशिक्षण के दौरान द्रोणाचार्य ने पूछा था कि आखिर आपको क्‍या दिखाई दे रहा है. इस पर किसी ने कहा कि उन्‍हें पेड़ दिख रहा है तो किसी ने कुछ और. लेकिन सिर्फ अर्जुन ही था जिसने ये कहा था कि उसे सिर्फ तोते की आंख दिखाई दे रही है. आज द्रोणाचार्य के शिष्‍य अर्जुन की कहानी सुनाते हुए आरबीआई गवर्नर ने कहा कि उनकी नजर भी महंगाई पर उसी तरह लगी हुई है जैसे अर्जुन की नजर सिर्फ मछली पर लगी हुई थी. आरबीआई गवर्नर का ये अहम बयान तब आया है जब पिछले महीने महंगाई में कमी देखने को मिली है. 

कहां बोल रहे थे शक्तिकांत दास? 
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास फिक्‍की के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे. उन्‍होंने कहा कि देश की महंगाई पर उनकी नजर ठीक वैसे ही बनी हुई है जैसे अर्जुन की नजर तोते पर बनी हुई थी. उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी बॉन्‍ड के प्रतिफल में बढ़ोतरी के बावजूद भारतीय रुपये ने कम अस्थिरता और व्‍यवस्थित उतार-चढ़ाव का प्रदर्शन किया है. 

हाल ही के बदलावों पर RBI गवर्नर ने कही ये बात 
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में लोन के नियमों के किए गए बदलावों को लेकर भी अपनी बात कही. उन्‍होंने कहा कि लोन के नियमों में किया गया बदलाव बैंकिंग सिस्‍टम को सुचारू रुप से चलाए जाने के लिए किया गया है. उन्‍होंने कहा कि आरबीआई ने इन नियमों से होम लोन और व्‍हीकल लोन सहित छोटे कारोबारियों द्वारा लिए जाने वाले लोन को बाहर रखा है. उन्‍होंने इसे बनाए रखने के फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि इससे अर्थव्‍यवस्‍था की रफ्तार बनी रहेगी.

बैंकों पर पैदा नहीं होगा कोई दबाव 
उन्‍होंने कहा कि हमने जो भी कदम उठाया है उससे बैंकों पर किसी तरह का नया दबाव पैदा नहीं होगा. हम चाहते हैं कि बैंक पूरी तरह से सतर्क रहें. उन्‍होंने कहा कि हमने जो कदम उठाए हैं उन्‍हें सोच समझकर उठाया है और उससे कोई लक्ष्‍य सुनिश्चित किया गया है. उन्‍होंने ये भी कहा कि एनबीएफसी-एमएफआई उच्‍च ब्‍याज मार्जिन की सूचना दे रहे हैं. RBI ने उन्‍हें सलाह दी है कि वो समझदारी से ये कदम उठाएं. उन्‍होंने ये भी कहा कि हालांकि महंगाई दर में कमी देखने को मिल रही है लेकिन बावजूद इसके आरबीआई की पैनी नजर इस पर बनी हुई है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago