✕

होम / यूटिलिटी / पिछले 5 सालों में इतनी तेज दौड़ी महंगाई, जमीन से आसमान पर पहुंच गए इनके दाम

पिछले 5 सालों में इतनी तेज दौड़ी महंगाई, जमीन से आसमान पर पहुंच गए इनके दाम

महंगाई एक ऐसा मुद्दा है जिस पर सबसे ज्यादा बात होती है, लेकिन बात के मुकाबले काम नहीं. शायद यही वजह है कि आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

महंगाई (Inflation) ने आम आदमी का बजट इस कदर बिगाड़ा है कि उसकी कमाई और खर्चे का फासला लगातार चौड़ा होता जा रहा है. सरकारी आंकड़ों में भले ही महंगाई नीचे आई हो, लेकिन आम आदमी को खास राहत नहीं मिली है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 5 सालों में आटा, दाल से लेकर तेल, नमक तक के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है. इनके भाव में 50 से 123 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है. निश्चित तौर पर इस दौरान प्रति व्यक्ति आय में भी इजाफा हुआ होगा, लेकिन महंगाई की रफ्तार जितना नहीं. 

इतने चढ़ गए दाम
रिपोर्ट में उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि पिछले 5 सालों में चावल का औसत दाम 29.68 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 43.49 रुपए हो गया है, यानी इसमें 46.53% का इजाफा हुआ है. इसी तरह, गेहूं के भाव में करीब 38% और आटे के दाम 43% की उछाल दर्ज कर चुके हैं. दाल की कीमतों में भी इस दौरान काफी उछाल आया है. उदाहरण के तौर पर, अरहर की दाल 70.54 रुपए से 157.80 रुपए पर पहुंच गई है. पिछले 5 सालों में इसमें 123.67 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है. जबकि अरहर की दाल 70.54 रुपए बढ़कर से 157.80 रुपए प्रति किलो पर आ गई है. 

नमक का स्वाद भी बिगड़ा
वहीं, चना दाल 27.40%, उड़द दाल 76.66%, मूंग दाल के दाम में 56.04% की बढ़ोत्तरी हुई है. दालों के अलावा, खाद्य तेल ने भी आम आदमी को खूब रुलाया है. भले ही पिछले साल के मुकाबले खाद्य तेलों के दाम कुछ कम है, लेकिन पांच साल पहले के दाम से तुलना करें तो काफी ज्यादा है. इस दौरान, सरसों तेल (पैक) 105.55 रुपए से बढ़कर 138.47 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है. इसी तरह, वनस्पति तेल की कीमतों में 53.57 प्रतिशत, सूरजमुखी के तेल में करीब 31 प्रतिशत, सोया ऑयल में 35.29 और पाम ऑयल में 32.27 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला है. इस अवधि में दूध के दाम में 34.61%, खुली के चाय के दाम में 30.44% की वृद्धि हुई है. नमक की बात करें, तो यह 15.36 रुपए से बढ़कर 22.98 रुपए पर पहुंच गया है. इसके अलावा, सब्जियों के भाव में भी काफी वृद्धि देखने को मिली है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago