होम / यूटिलिटी / Inflation: मानसून ने की थी मनमानी, अब कुछ यूं बढ़ने वाली है आपकी परेशानी

Inflation: मानसून ने की थी मनमानी, अब कुछ यूं बढ़ने वाली है आपकी परेशानी

महंगाई से आम आदमी को छुटकारा मिलने की उम्मीद कम ही नजर आती है. आने वाले दिनों में दाल से लेकर सब्जियों तक के भाव बढ़ सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आने वाले दिनों में आपकी थाली पर होने वाला खर्चा बढ़ सकता है. सरल शब्दों में कहें, तो दाल से लेकर फल-सब्जियों तक सबके दाम बढ़ सकते हैं. इसकी वजह है मानसून की मनमानी. दरअसल, मानसून में महाराष्ट्र में बादल उतना नहीं बरसे, जितने की जरूरत थी. नतीजतन राज्य में जलाशयों का स्तर पिछले वर्ष की तुलना में 20% कम है और सूखे जैसे हालात निर्मित हो सकते हैं. इससे, प्याज, दाल, चीनी, फल और सब्जियों की सप्लाई कम होने की आशंका है. जाहिर है जब सप्लाई कम हो और डिमांड ज्यादा, तो दाम बढ़ते ही हैं.

जलाशयों में पिछली बार से कम पानी 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र में ज्यादा बारिश नहीं हुई, जिसके चलते सालभर के लिए पर्याप्त पानी स्टोर नहीं हो सका. मौजूदा वक्त में राज्य के जलाशयों का स्तर पिछले साल के मुकाबले 20% कम है. प्याज, दाल, चीनी, फल-सब्जियों के कुल उत्पादन में महाराष्ट्र की अच्छी-खासी हिस्सेदारी है. महाराष्ट्र इन वस्तुओं का प्रमुख उत्पादन है. ऐसे में वहां संकट का अर्थ है, पूरे सिस्टम का प्रभावित होना. पानी की कमी के चलते राज्य में रबी सीजन की प्याज की बुआई कम होने की आशंका बनी हुई है. इसी तरह, गेहूं और चना की बुआई भी कम उत्पादन का संकेत दे रही है. उधर, अरहर और चीनी का उत्पादन पहले से ही गिरना तय माना जा रहा है. प्याज के दाम पहले से ही ज्यादा चल रहे हैं, क्योंकि पानी की कमी से प्याज का रकबा घटा है. 

ये भी पढ़ें - Crude Oil के तेवर पड़े नरम, अब तो Petrol-Diesel के दाम कम कर दो सरकार!

कम बारिश का ऐसा दिखा प्रभाव 
रिपोर्ट्स में मौसम विज्ञान विभाग के हवाले से बताया गया है कि मानसून के दौरान वैसे तो महाराष्ट्र में कुल बारिश सामान्य थी, लेकिन मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी महाराष्ट्र जैसे कई क्षेत्रों में इसमें कमी रही. इस वजह से खेती प्रभावित हुई. उदाहरण के तौर पर, जो किसान 5 एकड़ में प्याज लगाते थे, उन्होंने पानी की कमी के चलते क्षेत्रफल घटाकर 2 एकड़ कर दिया. बता दें कि रबी सीजन में 1 अक्टूबर से 15 नवंबर तक रहता है. प्याज की कम बुआई से अगले साल इसकी सप्लाई प्रभावित हो सकती है. यानी इसका सीधा मतलब है कि प्याज एक बार फिर आंसू निकाल सकती है. हालांकि, सरकार अपने स्तर पर इस तरह की आशंकाओं से निपटने के लिए काम कर रही है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

2 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

सेशेल्स में भी मिलेगी UPI से पेमेंट की सुविधा, 10 देशों तक पहुंचा भारतीय पेमेंट नेटवर्क

सेशेल्स में UPI सेवा शुरू होने से भारतीय पर्यटक बिना विदेशी मुद्रा की चिंता किए सीधे डिजिटल भुगतान कर सकेंगे. इससे भुगतान प्रक्रिया आसान, तेज और सुरक्षित बनेगी.

3 hours ago

राजस्थान में 1 लाख करोड़ का निवेश करेगी सेरेंटिका, औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन को मिलेगी रफ्तार

कंपनी का लक्ष्य हर साल 67 अरब यूनिट स्वच्छ बिजली की आपूर्ति करना है, जिससे लगभग 4.7 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी लाई जा सकेगी.

2 hours ago

हाउसिंग मार्केट की रफ्तार पड़ी धीमी, दूसरी तिमाही में घरों की बिक्री 6% घटी: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च के अनुसार, दूसरी तिमाही में देश के सात प्रमुख शहरों में करीब 90,715 आवासीय इकाइयों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 96,285 यूनिट था.

3 hours ago

PFC-REC विलय को मंजूरी, बनेगी देश की सबसे बड़ी पावर फाइनेंस कंपनी; शेयरों में हलचल

11 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की संयुक्त लोन बुक के साथ उभरेगा नया वित्तीय दिग्गज, शेयरधारकों को मिलेगा शेयर-स्वैप का लाभ

5 hours ago

Kratikal Tech IPO: 39.7 करोड़ रुपये का इश्यू 30 जून से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल

Kratikal Tech का SME IPO 30 जून 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और निवेशक 2 जुलाई तक इसमें बोली लगा सकेंगे. एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 29 जून को ही खुल जाएगा.

5 hours ago