✕

होम / यूटिलिटी / कितने प्रतिशत भारतीय कर रहे डिजिटल पेमेंट? इसे पढ़ PM मोदी भी हो जाएंगे गदगद

कितने प्रतिशत भारतीय कर रहे डिजिटल पेमेंट? इसे पढ़ PM मोदी भी हो जाएंगे गदगद

नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद जहां डिजिटल पेमेंट का चलन पहले बड़े शहरों तक सीमित था, वहीं अब यह दूरदराज के गांव और कस्बों तक फैल गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्लीः ज्यादातर भारतीयों को कैश के बजाए मोबाइल वॉलेट या फिर यूपीआई से पेमेंट करना आसान लगता है, जबकि अब कैश पेमेंट का इस्तेमाल लोग काफी कम करने लगे हैं. नवंबर 2016 में हुई नोटबंदी के बाद जहां डिजिटल पेमेंट का चलन पहले बड़े शहरों तक सीमित था, वहीं अब यह दूरदराज के गांव और कस्बों तक फैल गया है. एक रिपोर्ट के अनुसार 91 फीसदी भारतीय अब डिजिटल पेमेंट करने लगे हैं.

क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने का चलन घटा

क्रेडिट स्कोर रेटिंग एजेंसी Experian Global Insight द्वारा जारी इस रिपोर्ट के मुताबिक क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने का चलन काफी घट गया है. हालांकि लेनदेन की संख्या बढ़ने के बावजूद ज्यादातर लोग ऑनलाइन फ्रॉड की संख्या में बढ़ोतरी होने से भी काफी चिंतित नजर आए हैं. सर्वे में शामिल 45 फीसदी भारतीय कंज्यूमर्स ने धोखाधड़ी और आईडेंटिटी थेफ्ट के बारे में चिंता व्यक्त की है. इसके अलावा, 80 फीसदी कंज्यूमर्स उम्मीद करते हैं कि कारोबारी अपनी जानकारी को धोखेबाजों से बचाने के लिए आवश्यक सावधानी बरतें.

इन देशों में किया था सर्वे

सात साल के बाद एक्सपेरियन ने भारत, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य APAC मार्केट्स सहित 20 देशों में 6,000 कंज्यूमर्स और 2,000 दुकानदारों का सर्वे किया, जो उपभोक्ता और व्यावसायिक आर्थिक दृष्टिकोण, वित्तीय कल्याण, ऑनलाइन व्यवहार और अधिक से संबंधित जानकारी पर आधारित थे. यह रिपोर्ट पिछले सात वर्षों में कंज्यूमर्स की डिजिटल प्राथमिकताओं और बिजनेस करने के ढंग में आए महत्वपूर्ण बदलावों की खोज करने वाली श्रृंखला में नवीनतम अध्ययन है.

Buy Now Pay Later में ज्यादा रुचि

भारत में कंज्यूमर्स Buy Now Pay Later (बीएनपीएल) पर ज्यादा सामान खरीद रहे हैं. जहां विश्व भर में इसमें 18 फीसदी की ग्रोथ देखने को मिली, वहीं भारत में इसकी ग्रोथ 21 फीसदी थी. रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक्सपेरियन इंडिया के कंट्री मैनेजर नीरज धवन कहते हैं, "भारत एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम बनाने की ओर बढ़ रहा है, जहां कंज्यूमर्स अपने फाइनेंस को प्रभावी ढंग से मैनेज करने के लिए डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर रहे हैं. कारोबार को बड़े पैमाने पर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को अपनाते हुए उपभोक्ताओं की लगातार बदलती मांगों को पूरा करने पर विचार करने की आवश्यकता है।

यह हैं इस रिपोर्ट की खास बातें

  • - भारत में एआई-पावर्ड चैटबॉट और वर्चुअल असिस्टेंट के उपयोग में वृद्धि देखी जा रही है.
  • - 34 फीसदी उपभोक्ता इंसानों से ज्यादा AI पर भरोसा करते हैं.
  • - डिजिटल लेनदेन के लिए  68 फीसदी उपभोक्ता अपने पर्सनल डाटा जैसे संपर्क जानकारी, पता, फोन नंबर आदि को शेयर करने के इच्छुक हैं.
  • - 58 फीसदी उपभोक्ताओं ने वित्तीय डाटा की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता के रूप में हाइलाइट किया.
  • - 60 फीसदी भारतीय उपभोक्ता फिशिंग ईमेल, मैसेज या फोन के द्वारा होने वाले फ्रॉड के बारे में चिंतित हैं. हालांकि 30 फीसदी उपभोक्ताओं ने कहा कि वे ऑनलाइन आईडेंटिटी थेफ्ट के शिकार हुए हैं.
  • - 29 फीसदी भारतीय उपभोक्ता अपने क्रेडिट कार्ड/पेमेंट डिटेल्स चोरी होने का शिकार हुए हैं.
  • - ऑनलाइन लेनदेन में सिक्योरिटी (92%) और कॉन्फिडेंशियल होना (92%) महत्वपूर्ण कारक बने हुए हैं.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

6 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

1 week ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

42 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।

5 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago