✕

होम / यूटिलिटी / टैक्सपेयर्स को मिली बड़ी राहत, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बढ़ाई ऑडिट रिपोर्ट की तारीख

टैक्सपेयर्स को मिली बड़ी राहत, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बढ़ाई ऑडिट रिपोर्ट की तारीख

तारीख को बढ़ाने की वजह है कि टैक्सपेयर्स को रिपोर्ट दाखिल करने में खासतौर से इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग में आ रही दिक्कत को देखते हुए ये फैसला लेना जरूरत बन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

इनकम टैक्स देने वाले टैक्सपेयर्स को आज बड़ी राहत मिली है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज यानी CBDT ने पिछले साल यानी 2023-24 के लिए ऑडिट की अलग-अलग रिपोर्ट दाखिल करने वाली आखिरी डेडलाइन को बढ़ा दिया है. दरअसल आज 30 सितंबर को इनकम टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की आखिरी तारीख है लेकिन खास टैक्सपेयर्स को हो रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए इनकम टैक्स विभाग ने ये फैसला लिया है.

जानें कब तक बढ़ाई गई है अंतिम तारीख

इनकम टैक्स ऑडिट रिपोट दाखिल करने की आखिरी तारीख को 7 दिनों के लिए बढ़ाया गया है. इसे 7 अक्टूबर 2024 तक के लिए बढ़ाया गया है. इसको बढ़ाने की वजह है कि टैक्सपेयर्स को ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने में खासतौर से इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग में आ रही दिक्कत को देखते हुए ये फैसला लेना जरूरत बन गया है. आज अंतिम तारीख पूरी होने से पहले ही सीबीडीटी ने फैसला लेकर भारी संख्या में ऑडिट रिपोर्ट देने वाले टैक्सपेयर्स को सहूलियत दी है.

ऑडिट कराने वाले टैक्सपेयर्स के लिए कब है लास्ट डेट

ऑडिट कराने वाले कई टैक्सपेयर्स को पहले ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करनी होती है और इसके बाद ऑडिट रिपोर्ट के साथ टैक्स जमा करना होता है. अगर टैक्सपेयर्स ऑडिट रिपोर्ट जमा करने में पीछे रह जाते हैं या असफल रहते हैं तो उनके ऊपर जो जुर्माना लगता है वो 1.5 लाख रुपये तक जा सकता है. लिहाजा आज टैक्सपेयर्स को इस काम को करने के लिए अब 7 दिन और मिल गए हैं जिससे वो समय पर ऑडिट रिपोर्ट दाखिल कर सकते हैं. इसकी लास्ट डेट को अब इनकम टैक्स विभाग ने बढ़ा दिया है. आयकर अधिनियम 139 के सब सेक्शन (1) के तहत ये फैसला लिया गया है.

फाइल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें होती है, जिसे ध्यान रखना जरूरी होता है. अगर आप फाइल करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्सपेयर दोनों को पोर्टल पर रजिस्टर होना चाहिए और ई-फाइलिंग पोर्टल पर उनके पास वैध लॉगिन आईडी और पासवर्ड होना चाहिए. सीए और टैक्सपेयर के पास डिजिटल साइन भी होना चाहिए. साथ में पैन कार्ड का होना जरूरी है.
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago