✕

होम / यूटिलिटी / आपको करनी है टैक्‍स बचत तो ये हो सकता है सबसे बेस्‍ट सॉल्‍यूशन !

आपको करनी है टैक्‍स बचत तो ये हो सकता है सबसे बेस्‍ट सॉल्‍यूशन !

होम लोन ही ऐसा लोन है जिस पर कम ब्‍याज लगता है लेकिन जब आप टॉप अप लोन की तरफ जाते हैं तो आपको होम लोन के मुकाबले थोड़ा ज्‍यादा ब्‍याज दर चुकानी होती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्‍या आपने जो मकान बनाया था उसके लिए आपका अभी भी लोन चल रहा है? क्‍या ऐसा भी है अब आपको अपने घर की मरम्‍मत के लिए या उसे अपग्रेड करने के लिए और पैसे की जरूरत है, और आप कुछ ऐसा भी चाहते हैं कि आप जहां से पैसा लें तो आपको उस पर टैक्‍स में भी फायदा मिल तो होम लोन टॉप-अप आपके लिए सबसे अच्छा लोन विकल्प हो सकता है. होम लोन टॉप-अप एक प्रकार का लोन है जो घर के मालिकों को उनके मौजूदा होम लोन के ऊपर अतिरिक्त पैसा उधार लेने की अनुमति देता है. इस अतिरिक्त उधारी का उपयोग घर की मरम्‍मत के लिए किया जा सकता है.  एक होम लोन कई अन्‍य तरह के लोन के मुकाबले कई मायनों में बेहतर लोन है, और इसके कई और फायदे हैं. 

होम लोन की होती है सबसे कम ब्‍याज दर 
बाजार के एक्‍सपर्ट बताते हैं कि एक होम लोन एक ऐसा लोन है जो सबसे सेफ तरह का लोन मााना जाता है. इसकी दूसरी सबसे बड़ी खास बात ये है कि ये सबसे कम ब्‍याज दरों में मिलता है. जबकि ऑटो लोन, पर्सनल लोन होम लोन की तुलना में बहुत ज्‍यादा रेट पर मिलते हैं. होम लोन ही ऐसा लोन है जिस पर आपको सबसे ज्‍यादा समय मिलता है. इसलिए ज्‍यादातर लोग इसे लेते भी हैं. लेकिन अगर आप टॉप अप लोन लेते हैं तो उसकी ब्‍याज दर सामान्‍य होम लोन से थोड़ा ज्‍यादा होती है. लेकिन ये फिर भी दूसरे लोन से कम ही है. अगर आप आज SBI से होम लोन लेते हैं तो ये 9.15% की ब्‍याज दर पर मिलता है जबकि टॉप अप लोन 9.55% की ब्‍याज दर पर मिलता है. 

कुछ नहीं रखना पड़ेगा गिरवी 
सामान्‍य तौर पर बैंक आपको तभी लोन देता है जब आप उसके पास कुछ गिरवी रखते हैं. होम लोन के समय भी ऐसा ही होता है कि आपको घर की रजिस्‍ट्री के पेपर जमा कराने होते हैं. लेकिन टॉप अप लोन के लिए ज्‍यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है. इसे आप उसी घर के लिए लेते हैं तो आपको कुछ गिरवी रखने की जरुरत नहीं होती है. इस लोन में तेजी से काम होता है और आपको जल्‍दी होम लोन मिल जाता है. यही नहीं ज्‍यादा पेपरवर्क का भी सामना नहीं करना पड़ता है. बैंक के पास आपकी सभी तरह की जानकारी पहले से ही होती है तो टॉप अप के लिए आपको ज्‍यादा पेपर फॉरमैलिटी से नहीं गुजरना पड़ता है. इस लोन पर भी आपको टैक्स बेनिफिट मिलता है.

खुद से बने मकान पर इतनी मिलती है छूट 
अगर आपने अपना मकान खुद से बनाया है तो टॉप-अप होम लोन के ब्याज के रिपेमेंट पर उपलब्ध अधिकतम कटौती 30,000 रुपये है. यह कटौती 2 लाख रुपये की समग्र सीमा के तहत है. किराए पर दी गई प्रापर्टी के मामले में, आप टॉप-अप होम लोन के ब्याज भुगतान पर असीमित कटौती प्राप्त कर सकते हैं. हालांकि, आय के अन्य प्रमुखों के खिलाफ 2 लाख रुपये की वार्षिक सेट-ऑफ लिमिट है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

3 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

36 minutes ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

2 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

3 hours ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

4 hours ago