✕

होम / यूटिलिटी / अगर आपके पास हैं एक से ज्‍यादा Pan Card तो कर दें सरेंडर, वरना काटनी पड़ेगी जेल की सजा

अगर आपके पास हैं एक से ज्‍यादा Pan Card तो कर दें सरेंडर, वरना काटनी पड़ेगी जेल की सजा

Income Tax Department के नियमानुसार अगर किसी व्यक्ति के पास एक से ज्यादा पैन कार्ड (Pan Card) हैं, तो उसे 10 हजार रुपये तक का जुर्माना या 6 महीने तक के लिए जेल की सजा काटनी पड़ सकती है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आधार कार्ड की तरह ही पैन कार्ड (PAN Card) भी एक जरूरी डॉक्‍यूमेंट है. आईटीआर फाइल करने से लेकर तमाम जरूरी कामों में इसकी जरूरत पड़ती है. कई बार पैन कार्ड गुम जाने पर लोग दूसरा पैन कार्ड मंगवा लेते हैं, बाद में अगर उनका पहला पैन कार्ड वापस मिल जाए, तो उनके पास दो PAN Cards हो जाते हैं. ऐसे में आपके लिए ये बात जानना बहुत जरूरी है कि इनकम टैक्स विभाग (Income Tax Department ) के नियमानुसार आप एक से ज्यादा पैन कार्ड नहीं रख सकते हैं. अगर आपके पास दो पैन कार्ड हैं, तो आप एक सरेंडर कर दें, वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है. तो चलिए जानते हैं आप पैन कार्ड कैसे सरेंडर कर सकते हैं?

आयकर विभाग करेगा कड़ी कार्रवाई 

आयकर विभाग (Income Tax Department) के नियमानुसार अगर किसी व्‍यक्ति के पास दो पैन कार्ड हैं, तो उस पर 10000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है या 6 महीने की न्‍यूनतम सजा काटनी पड़ सकती है, या फिर सजा और जुर्माना दोनों भी हो सकते हैं. 

बिगड़ सकता है क्रेडिट स्कोर 

इसके अलावा दो पैन कार्ड होने से आपका क्रेडिट प्रोफाइल बिगड़ सकता है. दरअसल लोन देने से पहले बैंक आपके दस्‍तावेजों का वेरिफिकेशन करता है. ऐसे में कई बार दो पैन कार्ड होने पर व्यक्ति को धोखाधड़ी करने वाला माना जा सकता है और उसका लोन नामंजूर हो सकता है. ऐसे में कई बार बैंक ब्‍लैकलिस्‍ट भी कर सकता है.

अगर दो पैन कार्ड हैं तो एक को ऐसे करें सरेंडर
1. पैन कार्ड को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों तरह से सरेंडर कर सकते हैं. ऑनलाइन सरेंडर करने के लिए आपको NSDL की वेबसाइट पर जाना होगा. 
2. इसके बाद Application Type ड्रॉप–डाउन से, Changes or Correction in existing PAN Data/Reprint of PAN Card (No changes in existing PAN Data) विकल्प चुनें.
3. फॉर्म को भरकर सबमिट करें. फॉर्म जमा करने के बाद, आपका अनुरोध रजिस्टर्ड हो जाएगा. इसके बाद आपको एक टोकन नंबर ईमेल आईडी पर भेजा जाएगा.
4. टोकन नंबर को नोट करें और नीचे दिए गए Continue with PAN Application Form  पर क्लिक करके प्रक्रिया जारी रखें. अब एक नया वेबपेज खुलेगा. इस पेज पर Submit scanned images through e-Sign का विकल्‍प चुनें.
5. पेज में नीचे बाएं तरफ आपको उस पैन कार्ड की डीटेल्‍स भरनी होगी, जिसे आप अपने पास रखना चाहते हैं. मांगी गई जानकारी भरें, इसके बाद नेक्‍स्‍ट का विकल्‍प चुनें.
6. इसके बाद फोटो, सिग्‍नेचर, पता, पहचान पत्र आदि मांगे गए दस्‍तावेज अपलोड करें. जहां भी जरूरी हो भुगतान करें. पेमेंट के बाद आपको डाउनलोड करने के लिए रसीद दिखेगी. इसे डाउनलोट करके सुरक्षित रख लें. 
7. अब NSDL ऑफिस को रसीद की कॉपी के साथ दो फोटो भेजें.  रसीद भेजने से पहले, लिफाफे को Application for PAN cancellation और रसीद संख्या के साथ लेबल करें. साथ ही डुप्‍लीकेट पैन जानकारी को लिस्टेड करने वाले अधिकारी को भी एक पत्र भेजे और उसे रद्द करने का अनुरोध करें.

इन स्थितियों में लोगों के पास होते हैं एक से ज्‍यादा पैन कार्ड
1. कई बार लोग पैन कार्ड के लिए आवेदन करते हैं और ये तय समय सीमा में नहीं आता, तो वो दोबारा फिर से आवेदन कर देते हैं. ऐसे में कई बार दो पैन कार्ड बनकर आ सकते हैं. पैन के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति दोबारा आवेदन करने के बजाय अगर ऑनलाइन पैन की स्थिति को जांच ले तो ये नौबत नहीं आएगी.
2. पैन कार्ड में किसी तरह की गलती हो, तो कई बार लोग सुधार कराने की बजाय नया पैन कार्ड अप्‍लाई कर देते हैं. ऐसे में भी व्‍यक्ति पर दो पैन कार्ड हो जाते हैं.
3. अगर कोई महिला शादी के बाद अपना सरनेम बदल लेती है, तो वो कई बार नए पैन कार्ड के लिए आवेदन कर देती है और इससे उसके पास दो पैन कार्ड हो जाते हैं. इसकी बजाय उन्‍हें मौजूदा पैन कार्ड में ही सुधार करवाना चाहिए.
4. कुछ लोग सरकार को धोखा देने या पैसे बचाने के इरादे से कई पैन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago