✕

होम / यूटिलिटी / पति-पत्नी मिलकर सीधे बचा सकते है 7 लाख रुपए का Income Tax, जानिए इसके तरीके

पति-पत्नी मिलकर सीधे बचा सकते है 7 लाख रुपए का Income Tax, जानिए इसके तरीके

कुछ ऐसी ट्रांजेक्शन होती हैं, जिन्हें अगर पति-पत्नी साथ मिलकर यानी ज्वाइंट तरीके से करें तो काफी फायदा हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पति-पत्नी को एक दूसरे का हमसफर कहा जाता है. दोनों हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ देते हैं. दोनों ना सिर्फ इमोशनल सपोर्ट देते हैं, बल्कि एक-दूसरे को फाइनेंशियल सपोर्ट भी दे सकते हैं. कुछ ऐसी ट्रांजेक्शन होती हैं, जिन्हें अगर पति-पत्नी साथ मिलकर यानी ज्वाइंट तरीके से करें तो काफी फायदा हो सकता है. अगर आप अपनी पत्नी के साथ मिलकर कुछ ज्वाइंट ट्रांजेक्शन करते हैं तो इससे आपका काफी टैक्स (Tax Saving Tips) बच सकता है. आइए जानते हैं किन-किन तरीकों से आपकी पत्नी आपका इनकम टैक्स बचाने में मददगार साबित हो सकती हैं.

पत्नी को दें पैसे और शेयर बाजार में कराएं निवेश

अगर आप शेयर मार्केट में लॉन्ग टर्म के लिए पैसे लगाते हैं तो आपको कैपिटल गेन पर 1 लाख रुपये तक पर टैक्स छूट मिलती होगी. ऐसे में अगर आपकी पत्नी की कमाई बहुत कम है या वह हाउस वाइफ हैं तो उन्हें आप कुछ पैसे दे सकते हैं और उनके नाम पर शेयर बाजार में निवेश कर सकते हैं. इस तरह उन पैसों पर जो रिटर्न मिलेगा, उस पर आपकी पत्नी को 1 लाख रुपये तक के कैपिटल गेन पर टैक्स छूट मिलेगी. वहीं अगर आप ये पैसे खुद ही निवेश करते और आपको पहले से ही 1 लाख रुपये का कैपिटल गेन होता तो आपका कुल गेन 2 लाख रुपये हो जाता है. ऐसे में आपको 1 लाख रुपये पर टैक्स चुकाना पड़ता.

पत्नी की पढ़ाई के लिए एजुकेशन लोन

बहुत सी लड़कियां ऐसी होती हैं जो परिवार के दबाव में शादी तो कर लेती हैं, लेकिन बाद में उन्हें लगता है कि उन्हें आगे भी पढ़ाई करनी है. ऐसे में अगर आप अपनी पत्नी के लिए एजुकेशन लोन लेते हैं और उससे वह पढ़ाई करती हैं तो आपको उस लोन पर लगने वाले ब्याज पर टैक्स छूट मिलेगी. एजुकेशन लोन के ब्याज पर आप 8 सालों तक टैक्स छूट पा सकते हैं. यह छूट आपको सेक्शन 80E के तहत मिलती है. हालांकि, आपको लोन लेते वक्त यह ध्यान रखना होगा कि आप स्टूडेंट लोन लें और किसी ऐसे बैंक या संस्थान से लें जो सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हो.

ज्वाइंट होम लोन से होगा फायदा

अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं तो उसे ज्वाइंट होम लोन लेकर खरीदें और दोनों के नाम पर रजिस्ट्री करवाएं. ऐसे में आप दोनों ही होम लोन पर मिलने वाले टैक्स बेनेफिट क्लेम कर सकते हैं. इस तरह देखा जाए तो आपको टैक्स में दोगुना फायदा होगा. प्रिंसिपल अमाउंट पर आप दोनों ही 1.5-1.5 लाख रुपये यानी कुल 3 लाख रुपये 80C के तहत क्लेम कर सकते हैं. वहीं ब्याज पर दोनों को 2-2 लाख रुपये तक का टैक्स बेनेफिट सेक्शन 24 के तहत मिल सकता है. यानी देखा जाए तो आप कुल मिलाकर 7 लाख रुपये तक पर टैक्स का फायदा पा सकते हैं. हालांकि, यह इस बात पर भी निर्भर करेगा कि आपका होम लोन कितने रुपये का है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

9 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

9 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

6 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

8 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

8 hours ago