✕

होम / यूटिलिटी / उज्‍ज्‍वला लाभार्थियों के लिए सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी, अब मिलेगी इतनी छूट 

उज्‍ज्‍वला लाभार्थियों के लिए सरकार ने बढ़ाई सब्सिडी, अब मिलेगी इतनी छूट 

उज्‍ज्‍वला सिलेंडर के लिए इस सब्सिडी को 3 साल के लिए लागू किया गया है जिसमें सरकार को 1650 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

त्योहारी सीजन से पहले केन्‍द्र सरकार ने उज्‍ज्‍वला लाभार्थियों को बड़ी सौगात दे दी है. केन्‍द्र सरकार ने उज्‍ज्‍वला लाभार्थियों के लिए सब्सिडी की राशि बढ़ा दी है. पहले ये सब्सिडी 200 रुपये मिला करती थी लेकिन अब ये 300 रुपये देने का फैसला किया गया है. इस सब्सिडी की राशि बढ़ाए जाने से सरकार को तीन साल में 1650 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ेंगे. अभी मौजूदा समय में एलपीजी सिलेंडर के लिए उज्‍ज्‍वला लाभार्थियों को 702 रुपये देने होते हैं जबकि उसी 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर का मूल्‍य 903 रुपये है. जबकि अब इस सिलेंडर के लिए 603 रुपये देने होंगे. 

देश में इतने परिवार हैं उज्‍ज्‍वला के लाभार्थी 
प्रधानमंत्री उज्‍ज्‍वला योजना की शुरुआत 1 मई 2016 को की गई थी और इसके तहत गरीब महिलाओं को सिलेंडर और चूल्‍हा फ्री में दिया गया था. 2016 में योजना की शुरुआत से अब तक इन लाभार्थियों की संख्‍या 9.60 करोड़ तक जा पहुंची है. वहीं इस साल केन्‍द्र सरकार ने उज्‍ज्‍वला लाभार्थियों के सब्सिडी को बढ़ाने का ऐलान किया था. सरकार ने जानकारी ये भी दी थी कि उज्‍ज्‍वला में 75 लाख लाभार्थियों को और जोड़ दिया गया है. इसके बाद उज्‍ज्‍वला लाभा‍र्थियों की संख्‍या 10 करोड़ 35 लाख तक हो गई है. 

आम लोगों के लिए भी कम हो चुके हैं 200 रुपये 
मोदी सरकार अभी हाल ही में आम आदमी के लिए भी गैस के दामों में 200 रुपये की कमी कर चुकी है. पहले जहां ये सिलेंडर 1103 रुपये का मिला करता था वहीं 203 रुपये की कमी के बाद ये सिलेंडर 903 रुपये का हो गया है. दिल्‍ली में 14.2 किलो के सिलेंडर की कीमत 903 रुपये जबकि मुंबई में 902. 50 रुपये, चेन्‍नई में 918 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, कानपुर में 918 रुपये, प्रयागराज में 956 रुपये, भोपाल में 908.50 रुपये हो चुका है. 

कैबिनेट में ये हुए फैसले 
आज हुई कैबिनेट बैठक में जो उज्‍ज्‍वला की सब्सिडी बढ़ाने के अलावा और जो फैसले किए गए हैं उनमें तेलंगाना में केन्‍द्रीय आदिवासी विश्‍वविद्यालय खोलने की घोषणा कर दी गई है जबकि सेंट्रल टर्मरिक बोर्ड को भी हरी झंडी दिखा दी गई है. 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago