✕

होम / यूटिलिटी / दिवाली से पहले मुफ्त राशन को लेकर PM Modi ने दी खुशखबरी, खर्च करने होंगे इतने सौ करोड़ 

दिवाली से पहले मुफ्त राशन को लेकर PM Modi ने दी खुशखबरी, खर्च करने होंगे इतने सौ करोड़ 

मोदी सरकार इससे पहले भी मुफ्त राशन की योजना को चला चुकी है. इस योजना की शुरूआत कोरोना काल में हुई थी, जब हजारों लोगों की नौकरियां चली गई थी और कारोबार बंद पड़ा था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

मोदी सरकार ने पांच राज्‍यों के चुनावों के बीच एक ऐसा ऐलान कर दिया है कि जिसने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है. पीएम मोदी ने शनिवार को छत्‍तीसगढ़ में ऐलान किया कि उनकी सरकार ने फ्री राशन योजना को अगले पांच सालों के लिए और बढ़ाने का फैसला लिया है. उन्‍होंने कहा कि मैंने ये निश्‍चय कर लिया है कि 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन देने वाली इस योजना को अगले पांच साल के लिए और बढ़ाया जाएगा. उन्‍होंने ये भी कहा कि आपका ये प्‍यार और आशीर्वाद हमेशा ही मुझे ऐसे पवित्र निर्णय करने की ताकत देता है. 

13 करोड़ लोग आए गरीबी से बाहर 
पीएम मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे पांच साल के सेवाकाल में 13 करोड़ अब तक गरीबी से बाहर आ चुके हैं. उन्‍होंने कहा कि जो लोग गरीबी से बाहर आए हैं वो हमें आशीर्वाद दे रहे हैं. उन्‍होंने कहा कि हमने ऐसी नीतियां बनाई कि हर गरीब अपनी गरीबी का खात्‍मा करने के लिए सबसे बड़ा सिपाही बन गया और मोदी का साथी बन गया. उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार ने धैर्य और ईमानदारी से काम किया है. 

सरकार को खर्च करने पड़ेंगे इतने सौ करोड़ 
मोदी सरकार ने पिछले साल दिसंबर 2022 में इस योजना को एक साल के लिए बढ़ा दिया था. इस योजना के लिए केन्‍द्र सरकार को सालाना 2 लाख करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं.अब सरकार ने पांच सालों तक इसे फ्री देने की घोषणा की है तो ऐसे में सरकार को आने वाले पांच सालों इस अनुसार 10 लाख करोड़ रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. पिछले साल कैबिनेट की बैठक के बाद केन्‍द्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा था कि सरकार राष्‍ट्रीय खाद्य सुरक्षा के तहत चावल 3 रुपये किलो, गेहूं 2 रुपये और मोटा अनाज 1 रुपये प्रति किलो देती है. लेकिन दिसंबर 2023 तक सरकार इसे फ्री दे रही है. 

इन घोटालों को लेकर साधा निशाना 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसी भाषण के दौरान कई भ्रष्‍टाचार के मामलों को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्‍होंने कहा कि अब वो भले ही दो हजार करोड़ रुपये का घोटाला हो, पांच हजार करोड़ रुपये का चावल घोटाला हो, 500 करोड़ रुपये का सीमेंट घोटाला हो, 1300 करोड़ रुपये का गौठान घोटाला हो, उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार ने छत्‍तीसगढ़ को लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा. उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद इन सभी घोटालों की जांच की जाएगी और आपका पैसा लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago