✕

होम / यूटिलिटी / G20-Startup20 एंगेजमेंट ग्रुप की इस शहर में होने जा रही है बैठक, जानिए क्‍या है प्‍लानिंग

G20-Startup20 एंगेजमेंट ग्रुप की इस शहर में होने जा रही है बैठक, जानिए क्‍या है प्‍लानिंग

ये प्‍लेटफॉर्म दुनिया भर के निवेशकों के लिए G20 सदस्य देशों में स्टार्टअप्स को फंड करने के लिए एक बेहतर व्‍यवस्‍था बनाने पर काम करेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

जी 20 की अध्‍यक्षता मिलने के बाद बैठकों का दौर शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में इसी सप्‍ताह G20 स्टार्टअप 20 एंगेजमेंट ग्रुप की बैठक होने जा रही है. इस बैठक में G20 देशों के प्रतिनिधि, ऑब्‍जर्वर देशों के नौ विशेष आमंत्रित सदस्य, बहुपक्षीय संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ इस बैठक में भारतीय स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के लोग शामिल होने जा रहे हैं. इस बैठक में सभी देशों के बीच स्‍टार्टअप को लेकर बेहतर इकोसिस्‍टम बनाने को लेकर योजना बनाने का काम किया जाएगा. 

कब होने जा रही है बैठक 
भारत द्वारा जी 20 देशों की अध्‍यक्षता मिलने के बाद इसके तहत गठित समूह की 28-29 जनवरी को हैदराबाद में बैठक आयोजित होगी. इस बैठक में जी 20 देशों के बीच स्‍टार्टअप इकोसिस्‍टम को और बेहतर बनाने को लेकर पॉलिसी बनाए जाने को लेकर सिफारिश की जाएगी.  बैठक स्टार्टअप्स का समर्थन करने और स्टार्टअप्स, कॉरपोरेट्स,  निवेशकों,  इनोवेशन एजेंसियों और अन्य प्रमुख पारिस्थितिकी तंत्र हितधारकों के बीच तालमेल को बढ़ावा देने के लिए एक वैश्विक रूपरेखा को तैयार करने का काम इस मीटिंग में किया जाएगा.

क्‍या बोले स्‍टार्टअप 20 इंडिया के अध्‍यक्ष 
स्टार्टअप20 इंडिया के अध्यक्ष डॉ. चिंतन वैष्णव ने कहा कि दुनिया के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्‍टम के रूप में भारत विशेष रूप से वैश्विक महत्व के क्षेत्रों में काम करने वाले नए स्टार्टअप का समर्थन करने में नेतृत्व करने के लिए अच्छी स्थिति में है. उन्‍होंने कहा कि स्टार्टअप 20 एंगेजमेंट ग्रुप सर्वसम्मति के माध्यम से वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम के सामंजस्य के लिए काम करेगा और अवसरों का पता लगाने के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच ज्ञान साझा करने के वैश्विक समुदाय को बढ़ावा देगा. ये समूह G20 सदस्य देशों के स्टार्टअप इकोसिस्टम और उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं के बीच सरकारी एजेंसियों के साथ साझेदारी के माध्यम से मौजूदा समय में बनी ज्ञान की खाई को पाटेगा. इसके अतिरिक्त, हमारा लक्ष्य स्टार्टअप के साथ काम करने के लिए उद्योग के खिलाड़ियों और सरकारी संगठनों के लिए सहायक नीतियां बनाना है.

स्‍टार्टअप के लिए की जाएगी फाइनेंस की व्‍यवस्‍था 
फाउंडेशन और एलायंस सर्वसम्मति के माध्यम से वैश्विक स्टार्टअप इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे और अवसरों का पता लगाने के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम के बीच ज्ञान साझा करने के दुनिया भर की सस्‍थाओं को बढ़ावा देंगे. अंत में, इसका उद्देश्य स्टार्टअप्स के साथ काम करने के लिए उद्योग के खिलाड़ियों और सरकारी संगठनों के लिए सहायक नीतियां बनाना और भाग लेने वाले G20 देशों के लिए लगातार सहयोग प्रदान करना है.
फाइनेंस टास्कफोर्स का उद्देश्य स्टार्टअप्स के लिए मौजूद फाइनेंस व्‍यवस्‍था को व्यापक बनाने के लिए और प्रारंभिक चरण के स्टार्टअप्स के लिए फाइनेंस और निवेश प्लेटफॉर्म प्रदान करके स्टार्टअप्स के लिए पूंजी तक पहुंच बढ़ाना है. यह वैश्विक निवेशक समुदाय के साथ स्टार्टअप्स के लिए पिचिंग और नेटवर्किंग के अवसर भी पैदा करेगा.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

30 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

5 hours ago