होम / यूटिलिटी / दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट हुआ ऑनलाइन, इस तरह करें शॉपिंग!

दिल्ली का चांदनी चौक मार्केट हुआ ऑनलाइन, इस तरह करें शॉपिंग!

कंज्यूमर्स की संख्या बढ़ाने और कंज्यूमर बेस को बढ़ाने के लिए दिल्ली के जाने-माने बाजारों को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ सालों के दौरान भारत में टेक्नोलॉजी का क्षेत्र काफी तेजी से विकसित हुआ है. हमारी जरूरत की हर चीज अब हम घर बैठे ऑनलाइन आर्डर करके मंगवा सकते हैं, पर दिल्ली के मशहूर चांदनी चौक बाजार (Chandni Chowk Market) में लोग शॉपिंग करने केवल ऑफलाइन ही पहुंच सकते थे. लेकिन अब दिल्ली का ये मशहूर बाजार भी ऑनलाइन पहुंच गया है. 

ऑनलाइन पहुंचे दिल्ली के बाजार
कंज्यूमर्स की संख्या में वृद्धि करने और अपने कंज्यूमर बेस को बढ़ाने के लिए दिल्ली के कई जाने-माने बाजारों को ऑनलाइन उपलब्ध करवा दिया गया है. बाजारों की इस लिस्ट में दिल्ली का मशहूर चांदनी चौक बाजार (Chandni Chowk Market) भी शामिल है और अब दिल्ली बाजार (Delhi Bazaar) के नाम से यहां से ऑनलाइन शॉपिंग भी की जा सकती है. दिल्ली बाजार एक वर्चुअल जगह होगी जहां दिल्ली के मशहूर बाजार उपलब्ध होंगे और आप यहाँ से शॉपिंग कर सकते हैं. ऐसा करने की वजह से दिल्ली के इन मशहूर बाजारों को दुनिया भर से कंज्यूमर्स भी मिल पाएंगे.

ऐसे कर सकेंगे शॉपिंग
दिल्ली बाजार (Delhi Bazaar) में हर बाजार की सबसे मशहूर दुकानों को लिस्ट किया जाएगा और आपको एक ही जगह पर दिल्ली के विभिन्न बाजारों में मौजूद मशहूर दुकानों से शॉपिंग करने का आनंद मिल पाएगा. दिल्ली बाजार को भारतीय सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जाएगा और दुनिया भर में मौजूद कोई भी व्यक्ति कहीं से भी इस पोर्टल के माध्यम से शॉपिंग कर सकता है या फिर दिल्ली के बाजारों में मिलने वाली चीजों को एक्स्प्लोर कर सकता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के क्षेत्रीय कारोबारों को सरकार द्वारा प्रमोट किया जाएगा और इन्हें ग्लोबल स्टार पर लेकर आएंगे. 

ऐसी और पहलों की भी है जरूरत
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पहल की प्रशंसा की है और भविष्य में ऐसी ज्यादा से ज्यादा पहलों के आयोजन के लिए अपनी मंशा भी प्रकट की है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन विभिन्न सेक्टरों और मार्केटों के आधार पर भी किया जा सकता है जिससे विभिन्न मार्केटों में मौजूद दूकानदार और खरीदार भी एक दुसरे के साथ बातचीत कर पाएंगे. साथ ही अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा है कि आने वाले समय में अगर भारत चीन से आगे निकलना चाहता है तो सरकारी पहलों को ज्यादा सक्षम बनाना होगा. 
 

यह भी पढ़ें: बप्पा के स्वागत के बाद आज खुल रहा है बाजार, इन Stocks पर बरसेगी रहमत!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

3 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

10 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

5 hours ago

सड़क हादसों से GDP को 3% की चोट, गडकरी ने सामूहिक प्रयासों पर दिया जोर

गडकरी ने बताया कि बेहतर और सुरक्षित ड्राइविंग को बढ़ावा देने के लिए देश में 2,500 ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं.

5 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

7 hours ago

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

9 hours ago