✕

होम / यूटिलिटी / Delhi Airport को मिलेगा चौथा टर्मिनल? वित्त वर्ष 24 में यहां पहुंच जाएगा पैसेंजर ट्रैफिक!

Delhi Airport को मिलेगा चौथा टर्मिनल? वित्त वर्ष 24 में यहां पहुंच जाएगा पैसेंजर ट्रैफिक!

T2 के नाम से जाना-जाने वाला टर्मिनल 2 कुछ समय के लिए अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल में तब्दील कर दिया जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (Delhi International) के CEO विदेह कुमार जयपुरियार का कहना है कि वित्त वर्ष 24 के दौरान दिल्ली का एयरपोर्ट पैसेंजर ट्रैफिक, कोविड महामारी से पहले वाले स्तर से भी ज्यादा हो जाएगा और माना जा रहा है कि यह लगभग 70 मिलियन पर पहुंच जाएगा. फरवरी 2024 के अंत तक टर्मिनल 1 की पैसेंजर हैंडलिंग क्षमता लगभग 23 मिलियन पर पहुंच जायेगी. 

क्या है पूरा मामला?
इसके साथ ही जयपुरियार ने यह भी बताया है कि T2 के नाम से जाना-जाने वाला टर्मिनल 2 कुछ समय के लिए अंतर्राष्ट्रीय टर्मिनल में तब्दील कर दिया जाएगा. फिलहाल T2 पर सिर्फ घरेलु फ्लाइट्स ही आती हैं और इसकी पैसेंजर हैंडल करने की क्षमता 15 मिलियन है. इसके साथ ही उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी बताया कि पैसेंजर ट्रैफिक बहुत ही अच्छे रूप से वापसी करता हुआ नजर आ रहा है. फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट के 3 टर्मिनल हैं, T1, T2 और T3 और ये तीनों ही टर्मिनल ट्रैफिक ट्रेंड के अनुरूप हैं. एयरपोर्ट ऑपरेटर जल्द ही एक चौथा टर्मिनल बनाने का फैसला ले सकते हैं. 

पार होगा 70 मिलियन का आंकड़ा?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वैसे तो दिल्ली एयरपोर्ट पर कुल तीन टर्मिनल मौजूद हैं लेकिन इनमें से अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स केवल एक ही टर्मिनल, T3 यानी टर्मिनल 3 द्वारा हैंडल की जाती हैं. इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGI Airport) देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट है और इसे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) के द्वारा चलाया जाता है. DIAL के CEO ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह भी कहा कि कोविड आने से पहले हमारे द्वारा हैंडल किया गया सबसे ज्यादा एयरपोर्ट पैसेंजर ट्रैफिक 69.3 मिलियन था. अगर पिछले  वित्त वर्ष की बात करें तो हमने 65.3 मिलियन लोगों का एयरपोर्ट पैसेंजर ट्रैफिक हैंडल किया था और इस साल हमें उम्मीद है कि 70 मिलियन का आंकड़ा पार कर लेंगे. 

दिल्ली एयरपोर्ट का चौथा टर्मिनल?
इसके साथ ही DIAL के CEO ने उम्मीद जताते हुए यह भी कहा कि इन 70 मिलियन यात्रियों में से लगभग 52 मिलियन यात्री घरेलु होंगे और लगभग 18 मिलियन यात्री अंतर्राष्ट्रीय होंगे. 2016 में दिल्ली एयरपोर्ट के लिए एक मास्टर प्लान का निर्माण किया गया था और इस मास्टर प्लान में सुझाव दिया गया था कि दिल्ली एयरपोर्ट को एक चौथे टर्मिनल यानी T4 की जरूरत पड़ सकती है. माना जा रहा है कि DIAL द्वारा एक बार फिर इस मास्टर प्लान का रुख किया जा सकता है. 
 

यह भी पढ़ें: IPL 2024 Auction: क्या आपके मनपसंद खिलाड़ियों को किया गया है रिटेन? यहां चेक करें लिस्ट!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

16 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

15 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

12 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

14 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

15 hours ago