✕

होम / यूटिलिटी / महंगाई के मोर्चे पर मिली कुछ और राहत, क्या आपके हिस्से में आई?

महंगाई के मोर्चे पर मिली कुछ और राहत, क्या आपके हिस्से में आई?

गाड़ी चलाने वालों से लेकर खाना पकाने वालों तक का चेहरा इस खबर को पढ़ने के बाद कुछ हद तक खिल जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई के मोर्चे पर आम जनता को थोड़ी राहत मिली है. हालांकि ये राहत केवल मुंबई और उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए ही है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने मुंबई और आसपास की नगर पालिकाओं में संपीड़ित प्राकृतिक गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है. CNG की कीमतों में जहां 3 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी हुई है. वहीं, PNG के दाम 2 रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) कम हो गए हैं. 

अब इतने हुए दाम
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, MGL ने अपने एक बयान में कहा कि मुंबई एवं उसके आसपास CNG के दाम में तीन रुपए प्रति किलोग्राम और घरेलू PNG के दाम में दो रुपए प्रति एससीएम कम करते हुए हमें खुशी हो रही है. आज यानी 2 अक्टूबर से सीएनजी के संशोधित दाम 76.00 रुपए प्रति किलोग्राम और घरेलू PNG के 47.00 रुपए प्रति एससीएम होंगे. कंपनी ने यह भी कहा कि वो केंद्र द्वारा घरेलू स्तर पर उत्पादित उच्च दबाव उच्च तापमान प्राकृतिक गैस की कीमत में कमी का स्वागत करती है. 

इधर भी आई कमी
वहीं, पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम नियोजन एवं विश्लेषण प्रकोष्ठ ने बताया कि एक अक्टूबर से शुरू होने वाली छह महीने की अवधि के लिए गहरे समुद्र और उच्च दबाव, उच्च तापमान (HPTP) वाले क्षेत्रों से गैस की कीमत 12.12 डॉलर से घटाकर 9.96 डॉलर प्रति ब्रिटिश थर्मल यूनिट (एमएमबीटीयू) कर दी गई है. दरअसल, सरकार स्थानीय रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस के लिए द्वि-वार्षिक मूल्य निर्धारित करती है. इस गैस का इस्तेमाल विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago