होम / यूटिलिटी / PM मुद्रा योजना को लेकर वायरल हो रही एक पोस्ट, यकीन करने से पहले जान लें हकीकत

PM मुद्रा योजना को लेकर वायरल हो रही एक पोस्ट, यकीन करने से पहले जान लें हकीकत

सोशल मीडिया पर सरकारी योजनाओं को लेकर पोस्ट वायरल होती रहती हैं. अब PM मुद्रा योजना से जुड़ा एक लेटर वायरल हो रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) के तहत 1 लाख रुपए के लोन के लिया क्या आपको 1,750 रुपए खर्च करने होंगे? यह सवाल बीते कुछ दिनों से इसलिए पूछा जा रहा है, क्योंकि सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी एक पोस्ट वायरल हो रही है. हालांकि, जिस तरह सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर खबर सच नहीं होती, ये दावा भी सच नहीं है.   

कोलैटरल फ्री होता है लोन
सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए युवाओं को बिना गारंटी लोन (Collateral Free Loan) देती है. पीएम मुद्रा योजना (PM Mudra Yojana) उसी का हिस्सा है. इस योजना के जरिए आप अपनी जरूरत के हिसाब से 50 हजार से लेकर 10 लाख तक का लोन ले सकते हैं. लोन कोलैटरल फ्री होता है, साथ ही इस पर किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस भी नहीं लगती. जिसका मतलब है कि 1,750 रुपए खर्च वाली वायरल पोस्ट पूरी तरह गलत है. 

PIB ने किया फैक्ट चेक 
प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वायरल हो रहे लेटर का फैक्ट चेक किया है और बताया है कि यह पूरी तरह फेक है. PIB ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में ट्वीट करके जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि फाइनेंस मिनिस्ट्री ने इस तरह का कोई लेटर जारी नहीं किया है. जिसका मतलब है कि सरकार पीएम मुद्रा योजना के तहत लोन अप्रूव करने के लिए कोई शुल्क नहीं ले रही है. लिहाजा, आप इस तरह के फर्जी लेटर पर विश्वास करके किसी तरह का शुल्क जमा न करें.

क्या है पीएम मुद्रा योजना?
मोदी सरकार ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पीएम मुद्रा योजना की शुरुआत की है. इसके तहत 50,000 से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन देती है. सरकार इस लोन को कुल तीन कैटेगरी में देती है. पहली कैटेगरी है, शिशु लोन जिसमें 50,000 रुपए तक का लोन होता है. वहीं दूसरी कैटेगरी है किशोर लोन जिसमें 50,000 से लेकर 5 लाख तक की राशि मिलती है. वहीं, तीसरी कैटेगरी है तरुण लोन जिसमें में सरकार 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपए तक का लोन देती है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

3 days ago

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

बाजार की कमजोर शुरुआत के संकेत, GIFT Nifty फिसला, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

मंगलवार को कारोबार के अंत में सेंसेक्स 249.70 अंक गिरकर 76,478.67 अंक पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50, 80.50 अंक की गिरावट के साथ 23,865.75 अंक पर बंद हुआ.

2 hours ago

पश्चिम एशिया में शांति से घटी आर्थिक चिंताएं, लेकिन कच्चे तेल और AI शेयरों पर बरकरार जोखिम: RBI

RBI की छमाही वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (Financial Stability Report) के अनुसार, पश्चिम एशिया में अंतरिम शांति समझौते के बाद भू-राजनीतिक तनाव से जुड़े जोखिमों में कमी आई है.

2 hours ago

शेयरों से मुंह मोड़ सरकारी बॉन्ड की ओर बढ़े विदेशी निवेशक, जून में ₹55,518 करोड़ का रिकॉर्ड निवेश

नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, जून में सोमवार तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने ऋण बाजार में 55,518 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया.

1 hour ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

20 hours ago

उबर ने सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया, ‘रिकॉर्ड माई राइड’ और एम्बुलेंस सहायता फीचर लॉन्च

राइड-हेलिंग सुरक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने वाले ये उद्योग में पहली बार पेश किए गए फीचर हैं. कंपनी ने पूरे राइड-हेलिंग उद्योग में सुरक्षा मानकों को और बेहतर बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

15 hours ago