✕

होम / यूटिलिटी / आंध्र और बिहार को Modi की सौगात, 2 नए रेल प्रोजेक्ट ऐसे बदलेंगे तस्वीर

आंध्र और बिहार को Modi की सौगात, 2 नए रेल प्रोजेक्ट ऐसे बदलेंगे तस्वीर

आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार राज्य के आठ जिलों को कवर करने वाले भारतीय रेलवे ये दो नए प्रोजेक्ट मौजूदा नेटवर्क को लगभग 313 किलोमीटर तक बढ़ा देंगे. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मोदी सरकार की कैबिनेट ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश और बिहार को एक बड़ी सौगात दी है. दरअसल, सरकार 6,798 करोड़ रुपये की लागत वाले दो प्रमुख रेलवे प्रोजेक्ट को शुरू करने जा रही है. इन दो प्रोजेक्ट्स के तहत बिहार में 256 किलोमीटर लंबे नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा और सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर खंड का दोहरीकरण और आंध्र प्रदेश में अमरावती के माध्यम से एर्रुपलेम और नंबुरु के बीच 57 किलोमीटर लंबी नई लाइन का निर्माण करना शामिल है.

दक्षिण भारत से कनेक्ट होंगे मध्य और उत्तर भारत के क्षेत्र 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कैबिनेट ने आंध्र प्रदेश में  57 किलोमीटर लंबी अमरावती रेलवे लाइन को मंजूरी दे दी है. इस रेल लाइन के निर्माण में 2245 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा. आंध्र प्रदेश में रेलवे का मल्टी मॉडल परिवहन बनाया जा रहा है, जिसके तहत कृष्णा नदी पर 3.2 किमी लंबा नया पुल बनाया जाएगा. यह लाइन मध्य और उत्तर भारत को दक्षिण भारत से बेहतर कनेक्टिविटी देगी. इस महत्वकांक्षी परियोजना से हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे सभी महानगर को अमरावती से जुड़ जाएंगे. यह अमरलिंगेश्वर स्वामी मंदिर, अमरावती स्तूप, ध्यान बुद्ध प्रतिमा और उंडावल्ली गुफाओं जैसे धार्मिक स्थलों तक पहुंच प्रदान करेगा. मछलीपट्टनम बंदरगाह, कृष्णापट्टनम बंदरगाह और काकीनाडा बंदरगाह से कनेक्टिविटी देगी. 

बिहार को होगा ये फायदा
बिहार में कैबिनेट ने 4,553 करोड़ रुपये की लागत से नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा और सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर कॉरिडोर के दोहरीकरण को मंजूरी दी है. 256 किलोमीटर लंबी इस परियोजना से उत्तर प्रदेश और उत्तरी बिहार को लाभ होगा. रेलवे लाइन नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा के करीब और समानांतर चलती है. यह बिरगुन में इनलैंड कंटेनर डिपो को जोड़ती है, जो उत्तरी राज्यों और उत्तर-पूर्व अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच चिकन नेक क्षेत्र के लिए वैकल्पिक कनेक्टिविटी प्रदान करती है.

इन प्रोजेक्ट्स से होगा ये फायदा
1. सरकार के अनुसार आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और बिहार इन तीनों राज्यों के आठ जिलों को कवर करने वाले ये दो प्रोजेक्ट भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 313 किलोमीटर तक बढ़ा देंगे. 
2. इन दोनों प्रोजेक्ट्स से मिलने वाले फायदे के बारे में बताते हुए सरकार ने कहा कि नई लाइन प्रोजेक्ट 9 नए स्टेशनों के साथ लगभग 168 गांवों और लगभग 12 लाख आबादी को कनेक्टिविटी प्रदान करेगी.
3. इसके अलावा इस प्रोजेक्ट से 19 लाख दिन के लिए रोजगार पैदा होने की उम्मीद है, जिससे 6 करोड़ किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड की बचत होगी, जो 25 लाख पेड़ लगाने के बराबर है.


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago