✕

होम / यूटिलिटी / आपके घर के सपने को महंगा बनाएंगी कंपनियां, फिर बढ़ रहे हैं Cement के दाम

आपके घर के सपने को महंगा बनाएंगी कंपनियां, फिर बढ़ रहे हैं Cement के दाम

महंगाई के मौसम में घर बनाना फिर महंगा होने जा रहा है. सीमेंट कंपनियां अक्टूबर से सीमेंट की बोरी के दाम बढ़ा रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप घर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो इसके लिए जेब थोड़ी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी, क्योंकि सीमेंट (Cement) एक बार फिर से महंगा होने जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले महीने से सीमेंट की बोरी के दाम कम से कम 20 से 30 रुपए बढ़ जाएंगे. कंपनियों की तरफ से इसकी सूचना डीलरों को दे दी गई है. कंपनियों का कहना है कि उत्पादन लागत में बढ़ोत्तरी के चलते उन्हें कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं. बता दें कि इस महीने यानी सितंबर में भी सीमेंट के दामों में इजाफा हुआ था. 

अब इतने की मिलेगी बोरी 
सीमेंट कंपनियों ने दाम बढ़ाने को जायज करार देते हुए कहा है कि पिछले कुछ वक्त से कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि हुई है. इस वजह से उनकी लागत बढ़ गई है और नतीजतन उन्हें सीमेंट की कीमतों में इजाफा करना पड़ रहा है. अगस्त तक सीमेंट की एक बोरी 310 से 320 रुपए में मिल रही थी, एक सितंबर को हुए इजाफे के आबाद रिटेल में प्रति बोरी 360 रुपए तक पहुंच गई है. अब अक्टूबर में होने वाली बढ़ोत्तरी के बाद ये आंकड़ा 400 के आसपास पहुंच जाएगा.

इसके बाद भी बढ़ेंगे दाम
सीमेंट की कीमतों में हो रही इस वृद्धि का असर निर्माण कार्यों पर पड़ना निश्चित है. इतना ही नहीं, मानसून की पूरी तरह से विदाई के बाद सीमेंट और महंगा हो सकता है. दरअसल, बारिश के मौसम में निर्माण कार्य सुस्त हो जाता है, इसलिए सीमेंट की डिमांड भी कम हो जाती है. मानसून की विदाई के बाद निर्माण कार्य फुलस्पीड में शुरू हो जाएंगे, तो डिमांड भी बढ़ेगी. ऐसे में कंपनियां फिर दाम बढ़ा सकती हैं. बता दें कि आंध्र प्रदेश देशभर में सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक राज्य है. इसके बाद राजस्थान, कर्नाटक, मध्य प्रदेश का नंबर आता है. छत्तीसगढ़ भी इस मामले में पीछे नहीं है, देश की कुल जरूरत के करीब 20% का उत्पादन छत्तीसगढ़ में ही होता है.

सेक्टर में अल्ट्राटेक का दबदबा
सीमेंट सेक्टर की बात करें, आदित्य बिड़ला ग्रुप का अल्ट्राटेक सीमेंट नंबर-1 पोजीशन पर है. इसके बाद अडानी समूह दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक है. समूह की सीमेंट उत्पादन की संयुक्त क्षमता करीब 70 मिलियन टन से अधिक है और पूरे भारत में एक दर्जन से अधिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट हैं. अडानी समूह ने इसी साल अंबुजा और ACC सीमेंट का अधिग्रहण पूरा किया है. ग्रुप ने अंबुजा और ACC सीमेंट को 6.5 बिलियन डॉलर में खरीदा है. सीमेंट प्रोडक्शन में अल्ट्राटेक 120 मिलियन टन प्रति वर्ष (mtpa) कैपेसिटी के साथ टॉप पर है. अंबुजा-ACC दोनों कंपनियों की टोटल सीमेंट प्रोडक्शन कैपेसिटी 70 mtpa है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

18 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

18 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

14 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

17 hours ago