✕

होम / यूटिलिटी / पत्नी को उपहार में दी गई राशि से कमाए ब्याज पर क्‍या पति पा सकता है TDS क्रेडिट का हक? 

पत्नी को उपहार में दी गई राशि से कमाए ब्याज पर क्‍या पति पा सकता है TDS क्रेडिट का हक? 

आयकर विभाग की अपीलीय अदालत ने हाल ही में माना कि एक पति अपनी पत्नी को उपहार में दी गई राशि से अर्जित ब्याज पर TDS (स्रोत पर कर कटौती) क्रेडिट का हकदार होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इनकम टैक्‍स विभाग की अपीलीय अदालत ने एक ऐसा फैसला सुनाया है जिसे सुनकर आप थोड़ा सोचने पर मजबूर जरूर हो जाएंगे. आयकर विभाग की अपीलीय अदालत (आईटीएटी) की बेंच में जिसमें बतौर उपाध्‍यक्ष आर.एस. सयाल और एसएस विश्वनेत्र रवि जो कि बतौर न्यायिक सदस्य के रूप में मौजूद थे, उन्‍होंने एक महत्‍वपूर्ण फैसला सुनाया है. दोनों जजों की बेंच ने माना कि एक पति अपनी पत्नी को उपहार में दी गई राशि से अर्जित ब्याज पर टीडीएस (स्रोत पर कर कटौती) क्रेडिट का हकदार होगा.

आखिर क्‍या था ये पूरा मामला 
इस मामले में के तथ्य यह हैं कि पति ने 8,42,68,650 रुपये की कुल आय की घोषणा करते हुए रिटर्न दाखिल किया और आयकर अधिनियम की धारा 143(1) के तहत एक सूचना जारी की गई जिसमें उसने कहा कि इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट 2,80,456 रुपये के ब्याज आय पर TDS को स्‍वीकार नहीं कर रहा है.  फार्म 26 एएस के अनुसार पत्नी ने कुल रु. 39,26,260 रुपये ब्याज आय से हासिल की जिस पर उन्‍हें 2,94,474 का TDS देना पड़ा. 
ये पैसा पति द्वारा दिए गए उपहार से जमा किया गया था, यही कारण है कि पत्नी ने अधिनियम की धारा 64 के तहत अपनी आय में ब्याज आय को शामिल किया और TDS के अनुपात में कर के लिए क्रेडिट का दावा कर दिया. सीआईटी (ए) ने देखा था कि नियम 37बी (2) के प्रावधानों का पालन नहीं किया गया है और परिणामस्वरूप पत्‍नी  TDS के क्रेडिट का हकदार नहीं थी. इसीलिए पत्‍नी ने आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (आईटीएटी) से संपर्क किया.

ट्रिब्‍यूनल ने मामले में क्‍या पाया 
ट्रिब्यूनल ने इस पूरे मामले में अधिनियम के नियम 37बीए के धारा 199(1) आर/डब्ल्यू उप नियम 2 के माध्यम से इस पूरे मामले को देखा और पाया कि जिस सोर्स की आय पर टैक्‍स काटा गया है, वो उसके हाथ में होने की बजाए जिसके एमाउंट से कटा उसके एक्‍सेस में है, तो सोर्स पर काटे गए कर के लिए क्रेडिट ऐसे अन्य व्यक्ति को दिया जाएगा न कि डिडक्टी को दिया जाएगा. ट्रिब्यूनल ने आगे कहा कि उप नियम 2 का प्रावधान डिडक्टी के लिए डिक्लेरेशन दाखिल करने के लिए प्रदान करता है, जिसमें डिडक्टर के साथ अन्य व्यक्ति का विवरण दिया जाता है, जिसे क्रेडिट दिया जाना है.
ट्रिब्यूनल ने कहा कि दूसरे व्यक्ति को क्रेडिट देने की इस कवायद का पूरा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्रोत पर कर कटौती का लाभ एक बार लिया जाए और वह भी सही व्यक्ति द्वारा जो ऐसी आय के संबंध में इस तरह के कर के लिए जिम्‍मेदार हो. ट्रिब्यूनल ने आगे कहा कि उप नियम 2 का प्रावधान डिडक्टी के लिए डिक्लेरेशन दाखिल करने को कहता है जिसमें डिडक्टर के साथ अन्य व्यक्ति का विवरण दिया जाता है, जिसे क्रेडिट दिया जाना है.

पत्‍नी ने बैंक को नहीं दी सूचना 
इस पूरे मामले को देखने के बाद, न्यायाधिकरण ने पाया कि TDS के लाभ का दावा इसलिए किया गया है क्‍योंकि पत्नी ने नियम 37 बीए (2) के प्रावधान के अनुसार बैंक को घोषणा प्रस्तुत नहीं की. ट्रिब्‍यूनल ने ये भी कहा कि जिस व्‍यक्ति की आय से टीडीएस कटा है उसे विभाग के पास नहीं रहने दिया जा सकता है. ट्रिब्यूनल ने कहा कि ऐसे टीडीएस के लिए क्रेडिट की अनुमति उस व्‍यक्ति को दी जानी चाहिए जो इस तरह की आय के संबंध में कर के अधीन है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 hour ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

3 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

4 hours ago