होम / यूटिलिटी / खुलने जा रहा है आश्रम फ्लाईओवर, आप उठा पायेंगे इसका फायदा?

खुलने जा रहा है आश्रम फ्लाईओवर, आप उठा पायेंगे इसका फायदा?

ट्रैफिक पुलिस का मानना है कि इस फ्लाईओवर के खुलने से बारापुला एलिवेटेड रोड के ट्रैफिक में 15-20% तक की कमी आ सकती है. दिल्ली पुलिस ने नागरिकों की सुविधा के लिए एक एडवाइजरी भी जारी की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

साउथ दिल्ली को नोएडा और फरीदाबाद से जोड़ने वाला आश्रम-DND (दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट फ्लाई वे) फ्लाईओवर, आज शाम 5 बजे से मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल द्वारा उदघाटन के बाद हल्के वाहनों (कार, मोटरसाईकल, स्कूटी, पिक-अप ट्रक और मिनीवैन) वाले यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा. 1.5 किलोमीटर लंबा यह पुल, मथुरा रोड को रिंग रोड से भी जोड़ता है जिसकी वजह से लाजपत नगर से सराय काले खान जाने वाले यात्रियों के लिए भी यात्रा आसान होगी.
 

2 महीनों से ज्यादा समय तक बंद था फ्लाईओवर  
आश्रम फ्लाईओवर और DND के बीच रोड बनाये जाने के चलते लगभग पिछले दो महीनों से पुल की दोनो साइड्स को बंद रखा गया था. दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को इस फ्लाईओवर के बंद होने की वजह से ‘बारापुला फ्लाईओवर’ से यात्रा करनी पड़ रही थी. फ्लाईओवर के दोबारा खुल जाने से यात्री आश्रम चौक और DND के बीच स्थित सभी सिग्नल्स को पार करते हुए बहुत ही आराम से यात्रा कर पायेंगे और इससे ट्रैफिक का संचालन भी और आरामदायक हो जाएगा. ट्रैफिक पुलिस का अनुमान है कि इस फ्लाईओवर के खुल जाने के बाद बारापुला एलिवेटेड रोड पर ट्रैफिक में 15 से 20% तक की कमी आ सकती है. ट्रैफिक का संचालन और अधिक सुविधापूर्ण हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी कर फ्लाईओवर पर चलने वाले वाहनों की अनुमति के बारे में बताया है. 
 

फ्लाईओवर पर चल सकेंगे केवल यह वाहन 
1.    DND से AIIMS, चिराग दिल्ली, ग्रेटर कैलाश, गुरुग्राम, कालकाजी, खानपुर, सफदरजंग, और साकेत जाने वाले हल्के वाहन बारापुला फ्लाईओवर की बजाय आश्रम फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
2.    AIIMS, चिराग दिल्ली, धौला कुआं, ग्रेटर कैलाश, गुरुग्राम, INA, कालकाजी, खानपुर, साकेत और सफदरजंग जैसी जगहों से गाजियाबाद, नोएडा, सराय काले खान, और यमुनापार के इलाकों की तरफ जाने वाले हल्के वाहन अब बारापुला फ्लाईओवर की बजाय आश्रम फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
3.    बस एवं ट्रक जैसे भारी वाहन इस पुल पर चलाने की अनुमति नहीं है.
 

इन वजहों से निर्माण कार्य में हुई देरी 
इसके साथ-साथ दिल्ली पुलिस द्वारा जारी की गयी एडवाइजरी में सराय काले खान से आने वाले यात्रियों को आश्रम फ्लाईओवर इस्तेमाल न करने की सलाह दी गयी है. एडवाइजरी में कहा गया है कि असुविधा न हो इसके लिए लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में ड्यूटी पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों द्वारा दिए गए दिशा निर्देश भी मानने चाहिए. हालांकि दिल्ली सरकार द्वारा दिसंबर 2019 में ही फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य करने की अनुमति दे दी गयी थी और दिसंबर 2020 में इस फ्लाईओवर पर काम शुरू भी हो गया था लेकिन कोविड महामारी के दौरान की गयी तालाबंदी और बढ़ते प्रदूषण से बार बार निर्माण कार्य रुकने की वजह से इस कार्य में देरी हुई है. 
 

यह भी पढ़ें:  खाद्य पदार्थों की कमी से हो सकता है भयावह अकाल

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना, नए शुल्क लागू, जानें कितना बढ़ेगा खर्च

पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधन के बाद सामान्य और तत्काल दोनों श्रेणी के पासपोर्ट की फीस बढ़ा दी गई है. 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अब 2,500 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि पहले इसके लिए 1,500 रुपये लगते थे.

27-June-2026

महंगाई का डबल झटका! फिर महंगे हुए पेट्रोल-डीजल और CNG, जानिए आपके शहर में क्या हैं नए रेट

15 मई के बाद यह तीसरी बार है जब पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 99.51 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है.

23-May-2026

दिल्ली वालों को बड़ी राहत! अब 80% तक घटेगा IFC, लाखों की होगी बचत

सरकार के मुताबिक, जिन मकानों पर पहले करीब 16 लाख रुपये तक IFC देना पड़ता था, अब उन्हें लगभग 2 से 2.5 लाख रुपये ही चुकाने होंगे. इससे घर बनवाने और नक्शा पास कराने की प्रक्रिया सस्ती हो जाएगी.

22-May-2026

UIDAI का बड़ा डिजिटल बदलाव: mAadhaar ऐप होगा बंद, नया Aadhaar App देगा ज्यादा सुरक्षा

नए Aadhaar App में यूजर्स को फिंगरप्रिंट, फेस और आईरिस डेटा लॉक करने का विकल्प भी मिलेगा. यानी यूजर खुद तय कर सकेंगे कि उनका बायोमेट्रिक डेटा कब और कैसे इस्तेमाल हो.

19-May-2026

अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए नई सुविधा और नियम

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सदस्य ATM और UPI के जरिए सीधे अपने PF खाते से पैसा निकाल सकेंगे. इसका उद्देश्य लोगों को तेज, आसान और बिना परेशानी वाली सुविधा देना है.

06-April-2026


बड़ी खबरें

E20 पेट्रोल पर तेल कंपनियों की सफाई, ‘ईंधन सुरक्षित’; 90 हजार पंपों पर बढ़ी क्वालिटी जांच

E20 विवाद के बीच इंडियन ऑयल, BPCL और HPCL ने कहा कि देशभर में पेट्रोल की गुणवत्ता की व्यापक जांच की गई है. कंपनियों के मुताबिक, ज्यादातर सैंपल में क्लोराइड और नमी की मात्रा तय मानकों के भीतर मिली है.

53 minutes ago

डीपफेक और AI कंटेंट पर मेटा की बढ़ी मुश्किलें, छिन सकता है ‘सेफ हार्बर’ का कवच

सरकार ने Meta के कंटेंट मॉडरेशन और रिकमेंडेशन सिस्टम पर उठाए सवाल, डीपफेक और बिना लेबल वाले AI कंटेंट को लेकर मांगा जवाब

23 minutes ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

2 hours ago

Mafatlal Industries का Q1 प्रदर्शन मजबूत, कोर बिजनेस का रेवेन्यू 14.6% बढ़कर ₹447.9 करोड़

Mafatlal Industries ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में ₹942.5 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया. कंपनी का रनिंग ऑर्डर बुक करीब ₹890 करोड़ रहा, जिससे आने वाली तिमाहियों में कारोबार के लिए बेहतर रेवेन्यू विजिबिलिटी बनी हुई है.

2 hours ago

Oil India का मुनाफा 97% उछला, ₹4,027 करोड़ पहुंचा प्रॉफिट; रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन से मिला फायदा

कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 97 फीसदी बढ़कर करीब 4,027 करोड़ रुपये हो गया. रिकॉर्ड क्रूड उत्पादन, मजबूत रिफाइनिंग मार्जिन और नई गैस खोज ने कंपनी के प्रदर्शन को मजबूती दी.

3 hours ago