✕

होम / यूटिलिटी / फेस्टिव सीजन से पहले किराए की मार, महंगा हुआ हवाई सफर, 25 प्रतिशत तक हुई वृद्धि

फेस्टिव सीजन से पहले किराए की मार, महंगा हुआ हवाई सफर, 25 प्रतिशत तक हुई वृद्धि

दिवाली, ओणम जैसे त्योहारी सीजन के पहले ही हवाई किराए में 25 फीसदी तक बढ़ोतरी देखने को मिली है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आने वाले महीनों में खासकर के नवरात्रि के बाद से देश में फेस्टिव सीजन शुरू हो जाएगा. ऐसे में अगर आप भी दिवाली, छठ पूजा या ओणम के लिए घर जाने का प्लान कर रहे हैं,तो आपको जल्द से जल्द फ्लाइट का टिकट बुक करा लेना चाहिए क्योंकि इनका किराया तेजी से बढ़ रहा है. देश में फेस्टिव सीजन के दौरान दिवाली और छठ पूजा की तारीखों पर हवाई किराए में 10 से 25 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है. ये बढ़ोतरी एक तरफ के किराए में देखने को मिल रही है. वहीं दूसरी ओर ओणम के मौके पर केरल और अन्य दक्षिणी के शहरों के लिए फ्लाइट के किराए में 20-25 प्रतिशत तक की तेजी आई है. 

किराया 10 से 25 फीसदी महंगा हुआ 

ट्रेवल इंडस्ट्री के अनुसार, घरेलू रूट्स पर किराया 10 से 25 फीसदी महंगा हो चुका है. अभी फेस्टिव सीजन की शुरुआत है. मगर, अभी से एयरलाइन्स किराया बढ़ाने लगी हैं. आमतौर पर इस तिमाही को यात्रा के लिए सुस्त समय में गिना जाता है. इसके बावजूद एयरलाइन्स की सेल बढ़ी है. एयरलाइन्स अब सिर्फ उन्हीं रूट्स पर ऑफर निकाल रही हैं, जहां यात्री कम होते हैं. भारत में जेट फ्यूल प्राइस हमेशा से ही महंगे रहे हैं इसलिए यहां किराया ज्यादा रहता है. एयरलाइन्स को अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा जेट फ्यूल पर ही खर्च करना पड़ता है.

दिल्ली से इतना बढ़ गया किराया

ट्रैवल पोर्टल इक्सिगो के एक एनालिसिस के आधार पर पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि 30 अक्टूबर से 5 नवंबर के दौरान दिल्ली-चेन्नई मार्ग पर सीधी उड़ान के लिए इकोनॉमी कैटेगरी का औसत एकतरफा किराया 25 प्रतिशत बढ़कर 7,618 रुपए हो चुका है. यह किराया पिछले साल 10-16 नवंबर के मुकाबले बढ़ा है. इसी अवधि में मुंबई-हैदराबाद मार्ग पर टिकट की कीमत 21 प्रतिशत बढ़कर 5,162 रुपए हो गई है. दिल्ली-गोवा तथा दिल्ली-अहमदाबाद मार्गों पर किराया 19 प्रतिशत बढ़कर 5,999 रुपए तथा 4,930 रुपए हो गया है. वहीं कुछ अन्य मार्गों पर किराया 1-16 प्रतिशत के दायरे में बढ़ा है.

भारत में हवाई यात्रियों की संख्या

एक अनुमान के मुताबिक, भारत का घरेलू हवाई यात्री यातायात साल 2030 तक 30 करोड़ तक पहुंच सकता है. यह साल 2023 के मुकाबले तकरीबन दोगुना होगा, जब 15 करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरी थी. विमानन कंपनियां अपनी कैपेसिटी में भी लगातार विस्तार कर रही हैं, ताकि वे बढ़ती डिमांड को पूरा कर सकें. रेटिंग एजेंसी इकरा का कहना है कि आने वाले समय में हवाई यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है. हालांकि, प्रतिस्पर्धा और लागत के बढ़ने की वजह से मुनाफे में वृद्धि की रफ्तार धीमी रह सकती है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

7 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

7 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

3 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

5 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

6 hours ago