✕

होम / यूटिलिटी / टमाटर की 'लाली' कम नहीं हुई और आंसू निकालने को तैयार हो गई प्याज!  

टमाटर की 'लाली' कम नहीं हुई और आंसू निकालने को तैयार हो गई प्याज!  

आशंका जताई जा रही है कि अगले महीने तक प्याज के दाम 60 से 70 रुपए प्रति किलो के स्तर तक पहुंच सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

आसमान पर पहुंच चुके टमाटर के दाम अभी नीचे आए भी नहीं हैं और प्याज ने आंसू निकालने की तैयारी शुरू कर दी है. बाधित आपूर्ति के चलते अब प्याज की कीमत (Onion Price) खुदरा बाजार में बढ़ने की आशंका है. माना जा रहा है कि अगले महीने तक प्याज के दाम 60-70 रुपए किलो तक पहुंच सकते हैं. यानी महंगाई से पहले से ही त्रस्त चल रही जनता के अभी और बुरे दिन आने वाले हैं. गौरतलब है कि टमाटर के दाम अब भी कई शहरों में 100 रुपए के पार चल रहे हैं और जल्द इनके नीचे आने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है.

इस वजह से बढ़ेंगे दाम
क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स की रिपोर्ट (CRISIL Report) के मुताबिक, डिमांड और सप्लाई का बैलेंस बिगड़ने का असर अगस्त के अंत में प्याज की कीमतों पर दिखने को मिल सकता है. सितंबर की शुरुआत से खुदरा बाजार में कीमतों में अच्छी-खासी वृद्धि की आशंका है. जिसकी वजह से प्याज की कीमतें 60-70 रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती हैं. हालांकि, दाम 2020 के उच्चतम स्तर से नीचे ही बने रहेंगे. रिपोर्ट में बताया गया है कि रबी प्याज के भंडारण और उपयोग की अवधि एक-दो महीने कम होने और इस साल फरवरी-मार्च में आशंका के बीच हुई बिकवाली से, खुले बाजार में रबी स्टॉक में अगस्त के अंत तक काफी गिरावट आने की आशंका है. इससे प्याज की खपत में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सप्लाई पर्याप्त न होने के कारण इसकी कीमत बढ़ जाएगी.

अक्टूबर में मिल सकती है राहत
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अक्टूबर से खरीफ की आवक शुरू होने पर प्याज की आपूर्ति बेहतर होगी और कीमतों में नरमी की उम्मीद की जा सकती है. बता दें कि इस साल जनवरी-मई के दौरान प्याज की कीमतों में गिरावट से उपभोक्ताओं को जरूर राहत मिली थी, लेकिन इससे किसान खरीफ मौसम में बुवाई के लिए हतोत्साहित हुए. लिहाजा अनुमान है कि इस साल रकबा 8% घटेगा और प्याज का खरीफ उत्पादन सालाना आधार पर 5 प्रतिशत कम होगा. वार्षिक उत्पादन 2.9 करोड़ टन होने की उम्मीद है. हालांकि, ये पिछले पांच साल (2018-22) के औसत उत्पादन से करीब सात प्रतिशत ज्यादा है. 

महंगाई ने कर रखा है बेहाल
महंगाई ने पिछले कुछ समय से आम आदमी का बजट बिगाड़कर रख दिया है. टमाटर के साथ ही कई सब्जियां और दालें भी महंगी हो चुकी हैं. रसोई गैस सिलेंडर के दाम कई शहरों में 1100 रुपए के पार जा चुके हैं. वहीं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी पिछले एक साल से कमी देखने को नहीं मिली है. इस एक साल में कई ऐसे मौके आए हैं जब कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल के दामों में नरमी आई, लेकिन तेल कंपनियों ने इसका फायदा जनता को नहीं दिया और न ही सरकार ने इस बारे में कुछ किया. इतना ही नहीं, यह आशंका भी जताई जा रही है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है. यदि ऐसा हुआ, तो कर्ज भी महंगा हो जाएगा.   
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago