✕

होम / यूटिलिटी / 'AIR INDIA' के बाद अब 'SPICEJET' ने निकाला ऑफर, मात्र इतने में मिल रही है टिकट 

'AIR INDIA' के बाद अब 'SPICEJET' ने निकाला ऑफर, मात्र इतने में मिल रही है टिकट 

SPICEJET के साथ GO FIRST भी ये ऑफर निकाल चुका है. जबकि उससे पहले एयर इंडिया भी अपने ऑफर का ऐलान कर चुका है. हालांकि अब AIR INDIA का ये ऑफर खत्‍म हो चुका है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

क्‍या आप भी आने वाले दिनों में कहीं घूमने की योजना बना रही है. अगर ऐसा है तो सस्‍ती एयर टिकट ये ऑफर आपकी यात्रा के खर्च को कम करने में मदद कर सकता है. एयर इंडिया के बाद अब स्‍पाइसजेट ने भी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर शानदार ऑफर निकाला है. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 24 जनवरी से 29 जनवरी तक चलने वाले इस ऑफर में कंपनी 1500  रुपये से भी कम में अपना सबसे सस्‍ता टिकट ऑफर कर रही है. इस ऑफर के जरिए आप 30 सितंबर तक की यात्रा टिकट बुक करा सकते हैं.


क्‍या कहता है कंपनी का ऑफर 
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इस ऑफर के तहत सबसे सस्‍ता टिकट सभी टैक्‍स के साथ 1126 रुपये का है. कंपनी के इस ऑफर की शुरुआत 24 जनवरी से हो चुकी है और ये 29 जनवरी तक चलेगा. इस ऑफर के तहत आप देश के कुछ घरेलू रूटों पर इस सस्‍ते ऑफर का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इस ऑफर के तहत आप 30 सितंबर तक अपनी यात्रा की टिकट बुक करा सकते हैं. कंपनी इस ऑफर के तहत 26 प्रतिशत तक की छूट दे रही है.


प्रोमोकोड के जरिए ले सकते हैं ये ऑफर 
कंपनी की ओर से इस ऑफर का फायदा उठाने के लिए एक प्रोमोकोड ‘ADDON26’ दिया गया है. इस प्रोमोकोड के जरिए आप सुविधा शुल्‍क, चुनिंदा ऐड ऑन जैसे पसंदीदा खाना, पसंदीदा सीट, भोजन और जरूरी सेवाओं पर 26 प्रतिशत तक का लाभ उठा सकते हैं.


गोफर्स्‍ट ने भी निकाला है ऑफर 
गोफर्स्‍ट ने भी गणतंत्र दिवस पर सस्‍ती एयर टिकट का ऑफर निकाला है. कंपनी ने सिर्फ घरेलू नहीं बल्कि इंटरनेशनल यात्रा के लिए भी इस ऑफर को निकाला है. घरेलू यात्रा के लिए गोफर्स्‍ट का मिनिमम एमाउंट जहां 1199 रुपये से शुरु हो रहा है वहीं दूसरी ओर इंटरनेशनल यात्रा के लिए उसका ये ऑफर 6599 रुपये से शुरु हो रहा है. गोफर्स्‍ट का ये ऑफर 23-26 जनवरी के बीच तक उपलब्‍ध रहेगा. आप कल यानी 26 जनवरी तक इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं.


एयर इंडिया भी कर चुका है पेशकश 
इन दोनों कंपनियों से पहले एयर इंडिया भी सस्‍ते टिकट का ऑफर दे चुका है. कंपनी ने ये ऑफर 23 जनवरी तक के लिए दिया था. इसके तहत कंपनी ने भी 30 सितंबर तक की यात्रा के लिए इस ऑफर को पेश किया था. एयर इंडिया के अनुसार उसके इस ऑफर का फायदा रजिस्‍टर्ड एजेंट के साथ-साथ सभी बुकिंग प्‍लेटफॉर्म से उठाया जा सकता था.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

4 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

5 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

15 minutes ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

2 hours ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

4 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

4 hours ago