✕

होम / यूटिलिटी / स्मॉल सेविंग स्कीम्स को लेकर आया बड़ा अपडेट, कहीं Freeze न हो जाए आपका अकाउंट  

स्मॉल सेविंग स्कीम्स को लेकर आया बड़ा अपडेट, कहीं Freeze न हो जाए आपका अकाउंट  

स्मॉल सेविंग स्कीम्स (SSS) में निवेश को लेकर वित्त मंत्रालय की तरफ से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यदि आप स्मॉल सेविंग स्कीम्स (SSS) में निवेश करते हैं या करने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है. जिसके तहत छोटी बचत योजनाओं में निवेश के लिए भी PAN और आधार कार्ड अनिवार्य किया गया है. इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), पोस्ट ऑफिस बचत योजना, सीनियर सिटीजंस सेविंग स्कीम (SCSS) जैसी स्मॉल सेविंग स्कीम्स के लिए पैन और आधार अनिवार्य किया गया है. पहले से ही इन योजनाओं में निवेश करने वालों पर भी यह नियम लागू होगा. 

मिलेगा 6 महीने का समय
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, छोटी बचत योजनाओं के लिए आधार और पैन को KYC प्रक्रिया के तहत अनिवार्य किया गया है. हालांकि, सरकार ने कुछ रियायत भी दी है. वित्त मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि यदि PPF, SSY या SCSS जैसी योजनाओं में निवेश शुरू करते समय किसी कारणवश 'आधार' नंबर उपलब्ध नहीं कराया जा सकता, तो संबंधित व्यक्ति को छह महीने के भीतर इसे देना होगा. अगर आधार नंबर नहीं जारी हुआ है तो आधार एनरोलमेंट नंबर भी दे सकते हैं. ऐसे लोग, जिन्होंने पहले से ही निवेश किया हुआ है, उन्हें 30 सितंबर 2023 तक हर हाल में आधार नंबर देना होगा. अन्यथा 1 अक्टूबर 2023 से उनका खाता फ्रीज हो जाएगा.

2 महीने की मोहलत 
वित्त मंत्रालय के नोटिफिकेशन के मुताबिक, छोटी बचत योजनाओं के लिए अब पैन भी सबमिट करना होगा. हालांकि, यदि किसी कारणवश ऐसा संभव नहीं है, तो दो महीने का वक्त मिलेगा. तीन परिस्थितियों में किसी भी सूरत में दो महीने के भीतर PAN नंबर उपलब्ध कराना जरूरी होगा. 1- खाते में बैलेंस 50 हजार रुपए से ऊपर पहुंच जाए. 2 - किसी वित्त वर्ष में एक लाख रुपए से अधिक क्रेडिट और 3 - एक महीने में सभी विदड्रॉल और ट्रांसफर दस हजार रुपए से अधिक के हों. अगर दो महीने के भीतर PAN नहीं दिया जाता, तो अकाउंट फ्रीज हो जाएगा.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

6 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

1 hour ago

गुजरात से दिल्ली तक: नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, आर्थिक बदलावों पर नजर

गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरुआत से प्रधानमंत्री के तीन कार्यकाल तक का सफर, सुधारों, कल्याण योजनाओं, बुनियादी ढांचे और डिजिटल अर्थव्यवस्था पर रहा फोकस

1 hour ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

1 hour ago

RBI ने 25 बेसिस प्वाइंट बढ़ाया रेपो रेट, अब महंगे होंगे होम और कार लोन

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते आर्थिक माहौल चुनौतीपूर्ण बना हुआ है. इसके बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था की रफ्तार मजबूत बनी हुई है.

3 hours ago

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

4 hours ago