✕

होम / यूटिलिटी / देशभर में शुरू होंगे 10 नए ESIC अस्पताल, जानिए किन-किन राज्यों को होगा फायदा?

देशभर में शुरू होंगे 10 नए ESIC अस्पताल, जानिए किन-किन राज्यों को होगा फायदा?

निजी सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को ESIC की सुविधा मिलती है. वहीं, सरकार ने अब इन्हें पूरे देश में आयुष्मान भारत के तहत इलाज की भी सुविधा देने का फैसला किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के लाभार्थी हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों को ईएसआईसी की सुविधा मिलती है. यह एक हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है,जिसमें कम आय वाले कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को मेडिकल सुविधा दी जाती है. इस योजना के तहत ईएसआई डिस्पेंसरी या अस्पताल में उनके लिए मुफ्त इलाज की सुविधा है, लेकिन कर्मचारियों की संख्या के हिसाब से देश में ईएसआई के हॉस्पिटल नहीं हैं. ऐसे में सरकार ने अब देशभर में 10 नए ईएसआईसी अस्पतालों का निर्माण करने की घोषणा की है. तो चलिए जानते हैं ये अस्पताल किन राज्यों में बनेंगे?

यहां बनेंगे अस्पताल
श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने रोजगार के आंकड़ों पर विदेश मंत्रालय और नीति आयोग के अधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक में बताया है कि एंप्लॉयीज स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के तहत 10 नए मेडिकल कॉलेज भी खोले जाएंगे. ये कॉलेज दिल्ली के बसई दारापुर, मुंबई में अंधेरी, यूपी में नोएडा और वाराणसी, रांची, गुवाहाटी, इंदौर, जयपुर, लुधियाना और गुजरात के नरोदा-बापूनगर में खोले जाएंगे. इससे लाखों ईएसआईसी लाभार्थियों को फायदा होगा. 

आयुष्मान भारत का भी मिलेगा लाभ
ईएसआईसी लाभार्थियों को पूरे देश में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के पैनल वाले अस्पतालों में इलाज की सुविधा देने का फैसला किया गया है. ईएसआईसी के इंश्योर्ड लोगों के आयुष्मान योजना के अस्पतालों में इलाज के लिए खर्च की कोई सीमा नहीं होगी. इसके अलावा अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना की अवधि बढ़ाकर 30 जून 2026 तक करने का फैसला भी किया गया. यह योजना जुलाई 2018 में दो साल के लिए पायलट बेसिस पर शुरू की गई थी. इसका उद्देश्य बीमित व्यक्ति के बेरोजगार होने की सूरत में उसे बेरोजगारी भत्ता के रूप में सपोर्ट देने के लिए शुरू की गई थी. बाद में इसकी अवधि बढ़ाकर 30 जून 2024 तक कर दिया गया था.

रोजगार बढ़ाने पर चर्चा
मनसुख मांडविया ने अधिकारियों के साथ रिक्रूटिंग एजेंसियों की निगरानी बढ़ाने पर भी चर्चा की. उन्होंने नेशनल करियर सर्विस, MY Bharat Platform, eMigrate, eShram पोर्टल और स्टेट पोर्टल्स के इंटीग्रेशन पर जोर दिया, जिससे एंप्लॉयमेंट के सप्लाई और डिमांड साइड की सटीक जानकारी मिल जाए.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

3 days ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

5 days ago

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों को राहत, रेलवे ने तैयार किया 3000 स्पेशल फेरों का प्लान

नॉर्दर्न रेलवे ने अब तक 832 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है. इसके अलावा दूसरे रेलवे जोन से करीब 155 फेरे ऐसी स्पेशल ट्रेनों के होंगे, जो दिल्ली आएंगी और नॉर्दर्न रेलवे के जरिए संचालित होंगी.

18-September-2026

सोने की कीमतों में फिर गिरावट, 24 कैरेट का भाव ₹1.53 लाख के पार; चांदी भी फिसली

राजधानी दिल्ली में 18 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,52,980 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,40,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है.

18-September-2026

UPI पर 15 अक्टूबर से बदलेगा शुल्क नियम, ₹2,000 से ज्यादा के मर्चेंट पेमेंट पर लगेगा 0.4% MDR

NPCI ने चुनिंदा P2M लेनदेन के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट तय किया, ₹75,000 या उससे अधिक के भुगतान पर शुल्क की अधिकतम सीमा ₹300 होगी

16-September-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

4 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

1 hour ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

3 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

4 hours ago